फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Blast in parked car sparks panic, woman severely burnt; four injured in Sarupganj road accident

Sirohi News: खड़ी कार में ब्लास्ट से सहमे लोग, गंभीर रूप से झुलसी कार सवार महिला, सरूपगंज में भी हुआ हादसा

Sat, 06 Sep 2025 08:16 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 06 Sep 2025 08:16 AM IST
सार

कल शाम पिंडवाड़ा में कार में ब्लास्ट के बाद आग लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, वहीं सरूपगंज में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Sirohi News: Blast in parked car sparks panic, woman severely burnt; four injured in Sarupganj road accident
खड़ी कार में हुआ ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां वेलकम चौराहे पर गैरेज के पास खड़ी कार में अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। 

विज्ञापन


बाद में उन्हें पता चला कि कार में एक महिला मौजूद है। इस पर लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह आग की लपटों में बुरी तरह झुलस गई थी। घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bundi News: कडंक्टर से तंबाकू लेने में भटका ड्राईवर का ध्यान, युवक को रौंदते हुए निकल गई रोडवेज बस
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में पास खड़ी एक अन्य कार भी आग की चपेट में आ गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलते ही पिंडवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और धमाके व आग लगने के कारणों की जांच शुरू की।

सरूपगंज में सड़क हादसा, चार घायल

इधर सरूपगंज थाना क्षेत्र में उदयपुर-पालनपुर फोर लेन पर एक तेज रफ्तार कार ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घायलों की पहचान चीपर बेड़ा, थाना बेकरिया निवासी रमेश, उनकी पत्नी काली, बेटी अनिश्का और मुकेश पुत्र सोमाराम के रूप में हुई है। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को सिरोही जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रैफर किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed