फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   3 days ago, cable theft from agricultural wells busted, 2 accused arrested

Sirohi News: कुएं से बिजली केबल चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 07:44 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 22 Jun 2025 07:44 PM IST
सार

सिरोही जिले के कालंद्री थाना क्षेत्र से तीन दिन पूर्व कृषि कुओं से केबल चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई केबल वायर बरामद की गई है। 

विज्ञापन
3 days ago, cable theft from agricultural wells busted, 2 accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

विस्तार

सिरोही जिले की कालंद्री थाना पुलिस ने सिलदर गांव में तीन दिन पूर्व कृषि कुएं से चोरी हुई केबल का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चुराई गई केबल वायर भी बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन

 
कालंद्री थाना अधिकारी टीकमराम के अनुसार, मामले में विकणिया, तेजवास, थाना बेकरिया (जिला उदयपुर) निवासी राजूराम पुत्र मोनाजी गरासिया एवं भोगीयाफली, मोरस, थाना पिंडवाड़ा (जिला सिरोही) निवासी दीता पुत्र रामा गमेती भील को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कृषि कुएं से चुराई गई केबल वायर बरामद कर ली है। इस कार्रवाई में कालंद्री थाना के सहायक उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल प्रकाश कुमार एवं राजूराम शामिल रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  अध्यक्ष टाक बोले- सरकार कामगारों के कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध, प्रशिक्षण के लिए 40 का चयन
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस संबंध में सिलदर निवासी मंगलाराम पुत्र भगवानाजी पुरोहित ने 19 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि गांव में स्थित उसके कृषि कुएं से अज्ञात चोर केबल वायर चोरी करके ले गया। घटना के बाद आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि उसके पड़ोस में स्थित फूलाराम पुत्र नथाजी मेघवाल तथा रमेश कुमार पुत्र खीमाजी पुरोहित के कुओं से भी इसी प्रकार केबल वायर चोरी हुई है। प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की और अब मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed