फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Two accused arrested in the case of murder of a youth, who had pushed him in Mandakini pond

Sirohi News: युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मारपीट करके मंदाकिनी तालाब में दिया था धक्का

Tue, 21 Jan 2025 04:23 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 21 Jan 2025 04:23 PM IST
सार

बीती 30 दिसंबर को माउंट आबू के मंदाकिनी तालाब से युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट कर उसे तालाब में धक्का देने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
Sirohi News: Two accused arrested in the case of murder of a youth, who had pushed him in Mandakini pond
हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

विस्तार

माउंट आबू के अचलगढ़ स्थित मंदाकिनी तालाब में 21 दिन पहले एक युवक के शव मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा मृतक युवक के साथ मारपीट कर उसे तालाब में धक्का देने की बात कबूल की गई है। इस मामले में और जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 30 दिसंबर को माउंट आबू के अचलगढ़ स्थित मंदाकिनी तालाब से करणसिंह पुत्र गुलाबसिंह का शव मिलने के बाद मृतक के मौसेरे भाई और मृतक की मां कोकिला की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान हत्या की आशंका होने के बाद माउंट आबू थानाधिकारी प्रदीप डांगा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घटना के दिन मृतक के संपर्क में रहे किशन कुमार पुत्र करमाराम गमेती एवं राकेश कुमार उर्फ आकेश पुत्र देवाराम गमेती को दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो उन्होंने इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मुखबिरी तंत्र एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर युवक की हत्या के मामले में इनकी भूमिका सामने आई थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो आरोपियों द्वारा घटना से पूर्व उसके साथ मारपीट कर मंदाकिनी तालाब में युवक को धक्का दिए जाने की बात सामने आई। अब पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed