फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: A milk tanker hit the car of devotees returning from Sundhamaata Darshan, woman die

Sirohi News: सुंधामाता दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को दूध से भरे टैंकर ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Mon, 23 Jun 2025 11:44 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 23 Jun 2025 11:44 AM IST
सार

जालौर से सुंधामाता के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को दूध से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 9 घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दूध से भरा टैंकर गुजरात से हरियाणा जा रहा था। 

विज्ञापन
Sirohi News: A milk tanker hit the car of devotees returning from Sundhamaata Darshan, woman die
श्रद्धालुओं की कार को दूध से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी

विस्तार

जिले के बाहरीघाटा तिराहा के पास रविवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे कार और दूध से भरे टैंकर की टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु जालौर स्थित सुंधामाता के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन


दुर्घटना रविवार शाम को हुई, जब पिंडवाड़ा के वरली गांव के श्रद्धालु सुंधामाता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार बाहरीघाटा तिराहे पर रोड पार कर रही थी, तभी पिंडवाड़ा की ओर से आ रहे दूध से भरे टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 11 जिलों में कलेक्टर बदले
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सिरोही के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।


हादसे में मांगीदेवी (50) पत्नी प्रभुराम गरासिया की मौत हो गई। अन्य घायलों में लस्सीदेवी, गुदराम, चंपा देवी, कमलादेवी, बदाराम, फूलीदेवी, सोमाराम, रोज और गीता शामिल हैं। इनमें से चार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि बाकी का इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार दूध से भरा टैंकर गुजरात से हरियाणा जा रहा था। दुर्घटना के बाद सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed