{"_id":"66f01eafe8e5286e7803dd1a","slug":"1-person-killed-after-jammu-tawi-ahmedabad-express-train-collides-with-abu-road-accident-occurs-near-luniapura-bridge-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2134849-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, लुनियापुरा पुल के समीप हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, लुनियापुरा पुल के समीप हुआ हादसा
Sun, 22 Sep 2024 09:48 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 09:48 PM IST
सार
सरूपगंज-आबूरोड रेलवे लाइन पर जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से टकराने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
सिरोही। आबूरोड रेलवे पुलिस थाना।
विस्तार
आबूरोड में जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से टकराने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा लुनियापुरा पुल के समीप हुआ। रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान ने बताया कि रविवार सवेरे आबूरोड में लुनियापुरा पुल से करीब 40 मीटर आगे भरत (17) पुत्र सुंदरलाल गरासिया ट्रेन की टक्कर लगने से घायल हो गया। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा उसे तत्काल आकराभट्टा स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के पास मिली पर्ची में लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर शिनाख्त हुई। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी देकर बुलवाया गया तथा उनके यहां पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। आबूरोड उपखंड में बीते दो दिन में यह दूसरा हादसा है।
विज्ञापन
इससे पहले किवरली स्टेशन के समीप अपने बेटे के साथ साबरमती जा रहा श्रमिक ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र द्वारा शव को बिहार ले जाने में असमर्थता जताने के बाद अग्रवाल समाज से संपर्क कर इस मामले में सहयोग करने का आग्रह किया गया। इसके बाद समाज के सहयोग से श्रमिक का अंतिम संस्कार करवाया गया साथ ही उसके बेटे को पांच हजार रुपये का आर्थिक सहयोग किया गया।
विज्ञापन