{"_id":"65abb7af9433472edd0a1c59","slug":"sirohi-religious-programs-will-be-held-in-abu-road-on-the-occasion-of-ram-mandir-pran-pratistha-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आबूरोड में होंगे धार्मिक कार्यक्रम, सामाजिक संगठन करवा रहे आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आबूरोड में होंगे धार्मिक कार्यक्रम, सामाजिक संगठन करवा रहे आयोजन
Sat, 20 Jan 2024 05:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 20 Jan 2024 05:38 PM IST
सार
सिरोही जिले के आबूरोड में अयोध्या की थीम पर 21 जनवरी से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन संयुक्त व्यापार महासंघ की पहल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता से हो रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के लिए बैठक करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की हो रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सिरोही शहर के हर वर्ग में उत्साह देखते ही बन रहा है। संयुक्त व्यापार महासंघ की पहल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता से सोमवार को शहर में भी आबूरोड बनेगा अयोध्या की थीम पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
संयुक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष अशोक गर्ग की अध्यक्षता में भूमि होटल में शनिवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। इस दौरान उनका कहना था कि भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सोमवार को आबूरोड नगर बनेगा अयोध्यापुरी के स्लोगन के साथ शहर के मुख्य बाजार को जगमगाती विद्युत रोशनी से सजाया जाएगा। शहर के मुख्य बाजार सहित मानपुर, रीको कॉलोनी, सांतपुर एवं गांधीनगर सहित पूरे शहर में 51 स्वागत द्वार लगाए गए हैं।
विज्ञापन
सोमवार सुबह 11 बजे जूनी खराड़ी स्थित श्रीराम मंदिर पर हवन पूजन का आयोजन किया जाएगा। पूर्णाहूति के बाद मुख्य बाजार में ढोल नगाड़ों के साथ बधाई यात्रा निकाल जाएगी। पुष्प वर्षा मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। अंत में पूरे शहर में प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान विभिन्न संगठनों एवं समाजों की ओर से स्टालें लगाई जाएंगी। मीडिया प्रभारी लइक अहमद ने बताया कि इस मौके पर महासंघ द्वारा शहर के उन सभी कार सेवकों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण में अहम योगदान दिया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समाजों एवं संगठनों को आमंत्रित गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक गर्ग, महामंत्री मनीष जैन, कोषाध्यक्ष उमेश बुट्टा, मीडिया प्रभारी लइक अहमद, शरीफ रंगरेज एवं सुशील जैन मौजूद रहे।