फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi Religious programs will be held in Abu Road on the occasion of Ram Mandir Pran Pratistha

Sirohi: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आबूरोड में होंगे धार्मिक कार्यक्रम, सामाजिक संगठन करवा रहे आयोजन

Sat, 20 Jan 2024 05:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 20 Jan 2024 05:38 PM IST
सार

सिरोही जिले के आबूरोड में अयोध्या की थीम पर 21 जनवरी से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन संयुक्त व्यापार महासंघ की पहल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता से हो रहा है।

विज्ञापन
Sirohi Religious programs will be held in Abu Road on the occasion of Ram Mandir Pran Pratistha
कार्यक्रम के लिए बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की हो रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सिरोही शहर के हर वर्ग में उत्साह देखते ही बन रहा है। संयुक्त व्यापार महासंघ की पहल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता से सोमवार को शहर में भी आबूरोड बनेगा अयोध्या की थीम पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


संयुक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष अशोक गर्ग की अध्यक्षता में भूमि होटल में शनिवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। इस दौरान उनका कहना था कि भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सोमवार को आबूरोड नगर बनेगा अयोध्यापुरी के स्लोगन के साथ शहर के मुख्य बाजार को जगमगाती विद्युत रोशनी से सजाया जाएगा। शहर के मुख्य बाजार सहित मानपुर, रीको कॉलोनी, सांतपुर एवं गांधीनगर सहित पूरे शहर में 51 स्वागत द्वार लगाए गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 11 बजे जूनी खराड़ी स्थित श्रीराम मंदिर पर हवन पूजन का आयोजन किया जाएगा। पूर्णाहूति के बाद मुख्य बाजार में ढोल नगाड़ों के साथ बधाई यात्रा निकाल जाएगी। पुष्प वर्षा मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। अंत में पूरे शहर में प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न संगठनों एवं समाजों की ओर से स्टालें लगाई जाएंगी। मीडिया प्रभारी लइक अहमद ने बताया कि इस मौके पर महासंघ द्वारा शहर के उन सभी कार सेवकों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण में अहम योगदान दिया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समाजों एवं संगठनों को आमंत्रित गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक गर्ग, महामंत्री मनीष जैन, कोषाध्यक्ष उमेश बुट्टा, मीडिया प्रभारी लइक अहमद, शरीफ रंगरेज एवं सुशील जैन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed