फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi Hindu Jagran Manch took out Akshat Yatra in Abu Road started program by inviting rice from Ayodhya

Sirohi: आबूरोड में हिंदू जागरण मंच ने निकाली अक्षत यात्रा, अयोध्या से आए चावल का निमंत्रण देकर कार्यक्रम शुरू

Sun, 31 Dec 2023 09:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 31 Dec 2023 09:52 PM IST
सार

आबूरोड में हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने अक्षत यात्रा निकाली। अयोध्या से आए पूजित पीले चावल का पहला निमंत्रण गणपति जी को देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

विज्ञापन
Sirohi Hindu Jagran Manch took out Akshat Yatra in Abu Road started program by inviting rice from Ayodhya
हिंदू जागरण मंच ने निकाली अक्षत यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले के आबूरोड में हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने अक्षत यात्रा निकाली। सिरोही में अयोध्या से आए पूजित पीले चावल का पहला निमंत्रण गणपति जी को देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

विज्ञापन


आबूरोड में अक्षत यात्रा मानपुर चमत्कारी हनुमान मंदिर से रवाना होकर बाजार के मुख्य मार्ग से होते हुए मारुति कॉम्पलेक्स पंहुची। वहां से अक्षत एवं कलश प्राप्त कर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए डीजे की धुन पर नारेबाजी करते हुए पुन: मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक गोविंद मालवीय के अनुसार, इस दौरान लोगों को पीले चावल वितरित किए गए। अक्षत यात्रा में पंकज माली, गोपी कीर, रविंद्र रावल, नरेंद्र मिश्रा, राजन वशिष्ठ, राहुल प्रजापत, विवेक मालवीय, पोपटलाल मेघवाल, अर्जुन लोहार, सविता सूर्यवंशी, मोनिका सूर्यवंशी, अर्चना मिश्रा, चंद्रकांता सुनारिया, राजकुमारी सोनी एवं भगवती शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


भगवान गणेश को दिया गया पहला निमंत्रण
अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन समिति द्वारा पहला निमंत्रण भगवान गणपति को पीले चावल देकर निर्विघ्न कार्यक्रम के लिए प्रार्थना की गई। नगर संयोजक कपिल त्रिवेदी ने बताया कि सिरोही नगर में 61 मंदिरों में भव्य आयोजन किया जा रहा है। अधिकांश मंदिर के पुजारी एवं राम भक्तों की बैठक संपन्न हो चुकी है। विभिन्न मंदिरों में अयोध्या से आए अक्षत का पूजन कार्यक्रम संपन्न किए गए और इस अवसर पर भव्य शोभा यात्राएं भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी 22 जनवरी को दीपोत्सव के रूप में मनाया जाएगा तथा घर-घर में श्रीराम ज्योति प्रज्ज्वलित होगी। कार्यक्रम में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन समिति जिला सह संयोजक कैलाश जोशी, विश्व हिन्दू परिषद विभाग सहमंत्री, जिला अध्यक्ष शंकर माली, जिला कोषाध्यक्ष कपिल त्रिवेदी, बजरंग दल जिला सहसंयोजक हिमांशु राजपुरोहित, नगर मंत्री प्रशांत सिंह, सहमंत्री राजेंद्र सिंह, नगर धर्माचार्य प्रमुख रोहित ओझा, व्यापार मंडल भरत छीपा एवं हंजारीमल छीपा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed