{"_id":"6443a5486d8f9d58f40fff30","slug":"sirohi-foundation-day-sirohi-599th-foundation-day-celebration-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi Foundation Day: सिरोही का 599वां स्थापना दिवस समारोह की धूम, शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi Foundation Day: सिरोही का 599वां स्थापना दिवस समारोह की धूम, शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई
Sat, 22 Apr 2023 02:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:43 PM IST
सार
राजस्थान में सिरोही जिले का स्थापना महोत्सव 21 से 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा। शनिवार को शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह सिरोही जिले का 599वां स्थापना दिवस है।
विज्ञापन
सिरोही का 599वां स्थापना दिवस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का अहिंसा सर्किल से शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में पारम्परिक वेशभूषा में सज-धज कर पहुंचे पुरुष-महिलाएं शहर के विभिन्न मार्गों से शोभायात्रा पहुंची।
विज्ञापन
विधायक संयम लोढ़ा, जिला कलेक्टर डॉ. भवरलाल ने CRPF-RAF के हथियारों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अरविंद पैवेलियन खेल मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। सिरोही स्थापना दिवस महोत्सव के तहत सिरोही शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
परम्परागत पोशाक पहनकर महिला और पुरुष पहुंचे। उत्साह और उमंग के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। गेर नृत्य कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान विधायक संयम लोढ़ा, जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल समेत आलाधिकारी गणमान्य लोग और शहर के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। दिनभर विभिन्न प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन