{"_id":"652a4120140e66aa4d04a554","slug":"sirohi-a-passenger-had-gone-to-another-platform-to-get-water-died-after-being-hit-by-a-train-while-returning-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: दूसरे प्लेटफार्म पर पानी लेने गया था यात्री, लौटते समय ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: दूसरे प्लेटफार्म पर पानी लेने गया था यात्री, लौटते समय ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
Sat, 14 Oct 2023 12:50 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:50 PM IST
सार
सिरोही जिले के मोरथला स्टेशन पर एक यात्री योगा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
योगा एक्सप्रेस फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही जिले के समीपवर्ती मोरथला रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार अपराह्न योगा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार एवं हेड कांस्टेबल मंसाराम अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। उसे तत्काल आकराभट्टा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आवश्यक कारवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गुलाबबाड़ी, मिस्त्री मोहल्ला, अजमेर निवासी पृथ्वीराज (50) पुत्र रामसिंह शुक्रवार अपराह्न मोरथला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठा था। वह प्लेटफार्म एक पर पानी लेने आ रहा था। उस दौरान अहमदाबाद-हरिद्वार (योगा एक्सप्रेस ) ट्रेन की चपेट में आ गया। सिर पर गंभीर चोट आने के साथ ही एक हाथ भी कट गया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शनिवार को उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन