Sirohi News: गुजरात पासिंग कार में तस्करी हो रही राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब की 63 बोतलें जब्त, एक गिरफ्तार
गुजरात पासिंग कार में ले जाई जा रही राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब की 63 बोतलें और कार जब्त हुई है। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही में आबूरोड रीको पुलिस द्वारा आबूरोड-अंबाजी मार्ग स्थित छापरी चौकी पर नाकाबंदी के दौरान गुजरात पासिंग कार में ले जाई जा रही राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब की 63 बोतलें जब्त हुई हैं। साथ ही कार को भी पुलिस ने जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, सिरोही जिला पुलिस के विशेष अभियान के तहत आबूरोड रीको थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में टीम द्वारा सीमावर्ती छापरी पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा आबूरोड की ओर से गुजरात जा रही गुजरात पासिंग वैगेनॉर कार जीजे-01 क्यूई-9690 को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें कार में छिपाकर ले जाई जा रही राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब की 63 बोतलें पाई गईं।
इस पर कार और शराब को जब्त कर नया बिजलीघर, बाड़मेर रोड, सांचौर, पुलिस थाना सांचौर जिला सांचौर निवासी मुरली मोहन पुत्र सीताराम प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में आबूरोड रीको पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल केसाराम, कांस्टेबल मीठालाल एवं कांस्टेबल सरूप सिंह शामिल रहे। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
दो कार में ले जाया जा रहा चार लाख रुपये का अफीम दूध-डोडा पोस्त पकड़ा
सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मेत्रैयी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को पिंडवाड़ा के जनापुर चौराहा पर पिंडवाड़ा पुलिस थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में पुलिस एवं डीएसटी टीम द्वारा संयुक्त रूप से नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा वहां से गुजर रही एक स्वीफ्ट कार आरजे-09 सीसी-9531 से 2.90 किलोग्राम अफीम का दूध बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार उपनिरीक्षक गोकुलराम द्वारा धांगा पुलिया नेशनल हाइवे-27 के पास एक बिना नंबरी कार एस-परेसो बंरग सफेद से 43.300 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामद मादक प्रदार्थ की कीमत करीब चार लाख रुपये है। इस मामले में नंगावली, मंगलवाड़ चौराहा, पुलिस थाना मंगलवाड़, जिला चित्तौड़गढ़ निवासी ओमप्रकाश पुत्र प्रेमचन्द्र पाटीदार, चान्दखेड़ा, देलवास, पुलिस थाना ढूंगला, जिला चितौड़गढ़ निवासी कैलाश मेघवाल पुत्र मदन मेघवाल मेघवाल एवं खाम्भराई, ग्राम डूंगरी, पुलिस थाना सरवाना, जिला सांचौर निवासी बाबूलाल पुत्र चम्पाराम जाट (सियाग) को गिरफ्तार किया गया है।
कार्रवाई में पिंडवाड़ा पुलिस थाना के उपनिरीक्षक गोकुलराम, राजू सिंह, डीएसटी के हेड कांस्टेबल ईश्वर सिंह, पिंडवाड़ा पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, गणपतलाल, कांस्टेबल जीवाराम, भावेश, गजेन्द्र सिंह, आईदान सिंह, दिलीप कुमार, अरविन्द कुमार, डीएसटी के कांस्टेबल नारायणलाल, सुंदर, लक्ष्मीलाल और डीएसटी के राकेश शामिल रहे।