फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi 137 boxes of liquor smuggled from pickup wanted accused arrested from Udaipur

Sirohi: पिकअप से 137 पेटी शराब तस्करी मामले में वांछित आरोपी उदयपुर से गिरफ्तार, आबूरोड पुलिस ने की कार्रवाई

Mon, 30 Oct 2023 08:29 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 30 Oct 2023 08:29 AM IST
सार

सिरोही जिले की आबूरोड सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने पिकअप से शराब तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को उदयपुर जिले से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sirohi 137 boxes of liquor smuggled from pickup wanted accused arrested from Udaipur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही की आबूरोड सदर पुलिस द्वारा गत 26 अक्तूबर को शराब तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आबूरोड सदर थानाधिकारी जसवंत सिंह की अगुवाई में टीम द्वारा 26 अक्तूबर को नाकोडा कॉम्पलेक्स, हिरण मगरी सेक्टर-4 पुलिस थाना हिरणमगरी जिला उदयपुर निवासी प्रीतम सिंह पुत्र शिव सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि आरोपी राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर जाम्बुडी में नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप में 137 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी इस मामले में वांछित था तथा फरार था। उसे उदयपुर से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


दौसा में तीन हजार लीटर वाश नष्ट
विधानसभा चुनाव को लेकर दौसा पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड में रहकर काम कर रहा है। कोलवा सर्किल में पुलिस की रेहडिया गांव में अवैध हथकढ़ शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इस दौरान कोलवा थाने की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चांदेरा पंचायत के रेहडिया गांव में अवैध हथकढ़ शराब बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने रेड मारकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाना अधिकारी किताब देवी चौधरी ने बताया, कोलवा थाने से 10 व्यक्तियों की टीम ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीन हजार लीटर वाश को नष्ट किया। वहीं, शराब बनाने के काम में लिए जाने वाले उपकरण और भट्टियों को भी नष्ट किया गया। मौके से पांच लीटर अवैध हथकड़ शराब भी जब्त की है।


थाना अधिकारी ने बताया, अवैध हथकड़ शराब बनाने वालों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत एक प्रकरण भी दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान किताब देवी थाना अधिकारी मय 10 कर्मियों का जाब्ता मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed