{"_id":"66a501ff18166b86df02b0c4","slug":"two-friends-died-after-drowning-in-a-pond-in-jeen-mata-area-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: जीण माता इलाके में तालाब में डूबने से दो दोस्तों की हुई मौत, तैरने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: जीण माता इलाके में तालाब में डूबने से दो दोस्तों की हुई मौत, तैरने के दौरान हुआ हादसा
Sat, 27 Jul 2024 07:49 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 27 Jul 2024 07:49 PM IST
सार
Sikar News: सीकर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां, जीण माता इलाके में तालाब में डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप जाएंगे।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर जिले के जीण माता इलाके में आज तालाब में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिश्यू निवासी राकेश अपने दो दोस्तों छोटू राम और बनवारी लाल के साथ जीण माता से कोछोर की तरफ तालाब पर गए थे। इसी दौरान राकेश और छोटू राम तो तालाब में नहाने के लिए उतर गए, लेकिन बनवारी को तैरना नहीं आता था।
विज्ञापन
इसलिए वह किनारे पर ही बैठकर अपने हाथ पैर धोने लगा। इसी दौरान राकेश और छोटू राम पानी में तैरते समय आगे की तरफ चले गए जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। तालाब में दो युवकों की डूबने से मौत होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जीण माता पुलिस ने दोनों मृतको के शवों को तालाब से निकलवा कर पलसाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पर दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप जाएंगे। वहीं घटना के बाद जीण माता पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन