{"_id":"67c02ec8105bc4716d0a793f","slug":"such-an-attempt-to-rob-a-bank-at-the-point-of-a-toy-gun-which-shocked-everyone-the-police-caught-two-accused-sikar-news-c-1-1-noi1347-2671943-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: एयरगन से बैंक लूटने का प्रयास, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: एयरगन से बैंक लूटने का प्रयास, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Thu, 27 Feb 2025 03:31 PM IST
सीकर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 03:31 PM IST
सार
बैंक लूटने से पहले दोनों ने शराब पी और लूट की योजना बनाई। घटना के दौरान, मुकेश बैंक मैनेजर ओम प्रकाश के केबिन में पहुंचा और लोन के बहाने बातचीत शुरू की। फिर, एयरगन दिखाकर स्ट्रांग रूम में नकदी भरने का दबाव डाला। बैंक स्टाफ ने स्मार्ट तरीके से एक ग्राहक के जरिए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
बैंके लूट के दो आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
सीकर के दादिया बस स्टैंड पर पंजाब नेशनल बैंक में लूट का प्रयास का अनोखा ही मामला सामने आया। दो बदमाशों ने पहले शराब पी और बैंक लूटने चल दिए। दोनो बदमाश लूट को अंजाम देने के लिए अपने साथ एयर गन लेकर बैंक पहुंचे। बैंक मैनेजर को डराने में तो कामयाब हो गए, लेकिन पूरी वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। दोनों आरोपियों को दादिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थानाधिकारी अशोक झाझड़िया ने बताया कि बैंक लूटने का प्रयास करने के आरोप में यालसर निवासी मुकेश गढ़वाल और उसके साथी कूदन निवासी राकेश कुमार उर्फ ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। दोनों ने एयरगन से लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था। वारदात से पहले दोनों ने ठेके पर बैठ कर शराब पी और बैंक लूटने का प्लान बनाया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों दादिया गांव की पीएनबी शाखा के पास पहुंचे। मुकेश मुंह पर मफलर बांधकर एयरगन लेकर बैंक में घुसा और राकेश वहीं बैंक के हॉल में खड़ा रहा। इसके बाद मुकेश बैंक मैनेजर ओम प्रकाश के केबिन में लगी कुर्सी पर बैठ गया और बैंक मैनेजर से लोन के बारे में पूछताछ करने लगा। बैंक मैनेजर ने लोन के लिए दस्तावेज दिखाने को कहा तो मुकेश ने नीचे झुक कर लाइटर एयरगन निकाली और दिखाते हुए कहा कि क्या ये दस्तावेज चलेगा।
विज्ञापन
एयर गन लेकर बैंक लूटने की कोशिश
फिर मुकेश ने कहा कि जल्दी से एक करोड़ रुपये बैग में भर दो मुकेश मैनेजर ओम प्रकाश को नकदी वाले स्ट्रांग रूम में ले गया और बैंक लूटने का प्रयास करने लगा। यहां नकदी कम दिखी, तो मैनेजर को अंदर वाली तिजोरी खोलने और बैग में नकदी भरने को कहा। डर के कारण मैनेजर बैग में नकदी डालने लगे। अन्य स्टाफ ने सूझबूझ दिखाते हुए एक कस्टमर फौजी को पुलिस को फोन करने का इशारा कर दिया। पुलिस को फोन करने पर हॉल में खड़ा राकेश बैंक के बाहर चला गया। इधर, मुकेश ने लाखों रुपये बैग में भर लिए। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई और मुकेश को दबोच लिया और राकेश को भी गांव कूदन से पकड़ लिया। बैंक लूटने का प्रयास करने वाले आरोपी मुकेश के खिलाफ तीन व राकेश पर पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।