{"_id":"6a2f73a47c26b69738000a3b","slug":"stray-dog-menace-in-reengus-sikar-district-10-people-injured-after-being-bitten-sikar-news-c-1-1-noi1552-4396124-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar: रींगस में खूंखार कुत्ते का आतंक! गली में मचाया तांडव, 10 लोगों को काटा, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar: रींगस में खूंखार कुत्ते का आतंक! गली में मचाया तांडव, 10 लोगों को काटा, एक की हालत गंभीर
Mon, 15 Jun 2026 10:22 AM IST
सीकर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:22 AM IST
सार
Sikar: सीकर में एक आवारा कुत्ते ने वार्ड संख्या 15 के डाक वालों के मोहल्ले में करीब 10 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर जिले के रींगस कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया। शहर के वार्ड संख्या 15 स्थित डाक वालों के मोहल्ले में रविवार को एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और देखते ही देखते करीब 10 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
गली में अचानक टूट पड़ा कुत्ता
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ता काफी आक्रामक हो गया था और गली से गुजर रहे लोगों पर लगातार हमला कर रहा था। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित कई लोग इसकी चपेट में आ गए। कुत्ते के हमले से घायल हुए लोगों को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
एक घायल को किया गया रेफर
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायलों को प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं। वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में अन्य घायलों का भी इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप
घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। वार्डवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों की समस्या बनी हुई है। कई बार नगरपालिका प्रशासन को शिकायतें दी गईं, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनकी संख्या नियंत्रित करने की कार्रवाई की जाती, तो इस तरह की घटना नहीं होती।
बढ़ रही लोगों की नाराजगी
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इससे पहले भी शहर में आवारा कुत्तों के काटने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद पालिका प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। घटना के बाद वार्डवासियों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए जल्द से जल्द आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की।
ये भी पढ़ें: पुष्कर जाने निकला परिवार कभी नहीं लौटा! एक टक्कर ने उजाड़ दी दुनिया, मासूम समेत तीन की दर्दनाक मौत
बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
मोहल्ले के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे नगरपालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और लोग बच्चों को अकेले बाहर भेजने से भी कतरा रहे हैं।