{"_id":"65f4672bbf6c011deb0d0abe","slug":"sikar-women-foot-passengers-going-to-khatushyam-crushed-by-car-one-dead-two-injured-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: खाटूश्याम जा रही महिला पद यात्रियों को कार ने कुचला, एक की मौत, दो महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: खाटूश्याम जा रही महिला पद यात्रियों को कार ने कुचला, एक की मौत, दो महिलाएं घायल
Fri, 15 Mar 2024 08:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 15 Mar 2024 08:50 PM IST
सार
खाटूश्याम जी जा रही महिला पद यात्रियों को कार ने कुचल दिया। ऐसे में एक महिला पद यात्री की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हो गई।
विज्ञापन
एक महिला की मौत, दो घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर जिले के प्रसिद्ध आस्था धाम खाटूश्याम जी में चल रहे बाबा श्याम के वार्षिक फागुनी लक्खी मेले में जा रही महिला पद यात्रियों के जत्थे पर इनोवा कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सीकर की रहने वाली एक महिला पद यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। दो महिला पद यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
मंडा मोड पर शुक्रवार शाम हुए इस हादसे में सीकर के पुरोहित जी की ढाणी की रहने वाली पायल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथ चल रही दो अन्य युवतियां कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में सीकर के कल्याण अस्पताल में लाया गया। जहां पर एक युवती की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन