{"_id":"67b86b9f64c31aef690fb278","slug":"sikar-news-young-man-fired-in-air-at-wedding-police-came-into-action-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: शादी में युवक ने धड़ाधड़ की हवाई फायरिंग, पुलिस हरकत में आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: शादी में युवक ने धड़ाधड़ की हवाई फायरिंग, पुलिस हरकत में आई
Fri, 21 Feb 2025 05:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 21 Feb 2025 05:33 PM IST
सार
सीकर में एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक युवक पिस्टल से हवाई फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
फायरिंग करता हुआ युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सीकर जिले में एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक युवक पिस्टल से हवाई फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक ने पिस्टल से तीन राउंड हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन
साथ ही वायरल वीडियो में घोड़ी पर दो नाली बंदूक लिए बैठी एक लड़की भी नजर आ रही है। वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई। दादिया पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। सीकर के दादिया पुलिस थाने के ASI धोलाराम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
ASI ने रिपोर्ट में लिखा कि सोशल मीडिया एक्स पर Mahendra5600 नाम की एक आईडी से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद संबंधित पुलिस थाना के अधिकारी को वायरल वीडियो की जानकारी दी गई, जिसके बाद कांस्टेबल प्रेम कुमार ने पूरी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
जानकारी में यह वीडियो गुंगारा गांव में हुई शादी समारोह का सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि होने के बाद सीकर की दादिया थाना पुलिस ने मामले में एक युवती, गुंगारा निवासी युवराज, भादवासी निवासी राजपाल और महेंद्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।