{"_id":"6628c796f5e61f3f610316d9","slug":"sikar-news-thieves-ran-away-after-looting-the-chain-from-outside-dotasara-s-house-incident-recorded-in-cctv-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: पीसीसी चीफ डोटासरा के घर के बाहर से महिला की चेन लूटकर भागे बदमाश, वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: पीसीसी चीफ डोटासरा के घर के बाहर से महिला की चेन लूटकर भागे बदमाश, वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड
Wed, 24 Apr 2024 02:19 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:19 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के सीकर स्थित निवास के बाहर से कुछ बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की सोने की चेन खींच ली और फरार हो गए। मामला वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर में नवलगढ़ रोड पर पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा के निवास के बाहर कुछ बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की सोने की चेन लूट ली। सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नवलगढ़ रोड पर रहने वाली महिला संतोष दूध लेने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान बाइक पर आए कुछ बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए महिला के गले में पहनी हुई करीब 3 लाख रुपए की सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ डोटासरा के घर के बाहर हुई लूट की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है। घटना के बाद महिला के परिजनों ने उद्योग नगर थाने में बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन