{"_id":"6623ed08e3e1726bfd09773d","slug":"sikar-news-gujarat-police-jawan-dies-while-on-election-duty-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: चुनाव ड्यूटी पर आए गुजरात पुलिस जवान की मौत, खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: चुनाव ड्यूटी पर आए गुजरात पुलिस जवान की मौत, खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
Sat, 20 Apr 2024 09:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 20 Apr 2024 09:58 PM IST
सार
गुजरात पुलिस में नाई के पद पर कार्यरत जवान खाना खाकर बैरिक में लेटा था। उसके बाद जवान उठा नहीं। नीमकाथाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया शव।
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर के नीमकाथाना में लोकसभा चुनाव में ड्यूटी करने आए गुजरात पुलिस के जवान की अचानक तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। जवान कमलेश गुजरात के गांधीनगर का रहने वाला था जो की गुजरात पुलिस में तैनात था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जवान कमलेश कुमार माणका (45)खाना खाकर लेटा था, तभी अचानक जवान की तबीयत खराब हो गई। उसे नीमकाथाना जिला अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक अनुज डाल कोतवाली थाना अधिकारी हरि नारायण मीणा भी जाब्ते के साथ अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली और जवान के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक अनुज डाल ने बताया कि गुजरात पुलिस में नाई के पद पर कार्यरत जवान खाना खाकर बैरिक में लेटा था। जवान उठा नहीं तो कंपनी के जवान उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों से मृत घोषित कर दिया। फिलहाल जवान के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। कंपनी उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन