{"_id":"666333278b1c53cdc90ffe16","slug":"sikar-news-four-workers-got-burnt-by-electric-current-while-painting-the-building-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: इमारत में रंग रोगन करते समय करंट से झुलसे चार मजदूर, गंभीर घायल होने पर किया सीकर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: इमारत में रंग रोगन करते समय करंट से झुलसे चार मजदूर, गंभीर घायल होने पर किया सीकर रेफर
Fri, 07 Jun 2024 09:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 07 Jun 2024 09:50 PM IST
सार
लोगों ने चारों को उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को सीकर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की दांतारामगढ़ रोड तोरण गेट के पास लुहार बस्ती में एक दो मंजिली इमारत पर रंग रोगन का कार्य करते समय चार मजदूर विद्युत विभाग की लाइन की चपेट में आने से झुलस गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पप्पू राम पुत्र हरदेवा राम,शंकर लाल पुत्र बाबू सिंह निवासी ब्यावर, सुभाष पुत्र दीपाराम जांगिड़ लाखनी व विनोद पुत्र छोटू राम लुहार रंग रोगन का कार्य कर रहे थे। उसी पास से गुजर रही विद्युत विभाग की लाइन के संपर्क में आ गये। जिससे करंट की चपेट में आने से चारों झुलस गए। लोगों ने चारों को उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को सीकर रेफर कर दिया गया है, जहां पर इनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन