{"_id":"66366c410a6a7d0a0a008c36","slug":"sikar-news-after-the-death-of-the-youth-family-members-protest-at-the-power-house-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: करंट से युवक की मौत के बाद पावर हाउस पर परिजनों का धरना, दोषियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: करंट से युवक की मौत के बाद पावर हाउस पर परिजनों का धरना, दोषियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
Sat, 04 May 2024 10:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 04 May 2024 10:41 PM IST
सार
भादवासी गांव के पास करंट लगने से ठेकाकर्मी की मौत के बाद शनिवार को परिवार सहित अन्य लोगों ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और मुआवजे की मांग को लेकर पिपराली सर्किल के पास पावर हाउस ग्रिड के बाहर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पावर हाउस के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भादवासी गांव में शुक्रवार को पोल पर बिजली के तार ठीक करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत के मामले में लोगों ने प्रदर्शन किया। शनिवार को परिवार सहित अन्य लोगों ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और मुआवजे की मांग को लेकर पिपराली सर्किल के पास पावर हाउस ग्रिड के बाहर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
भादवासी गांव में शुक्रवार शाम को पोल पर बिजली के तार को ठीक करने के दौरान सप्लाई चालू होने से ठेकाकर्मी बुरी तरह से झुलस गया था। बाद में इलाज के दौरान जयपुर में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मृतक राजपाल जाखड़ (28) निवासी दासा की ढाणी के पिता महावीर प्रसाद जाखड़ का कहना है कि राजपाल सात साल से अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में ठेकेदार के माध्यम से नौकरी कर रहा था। बीती शाम करीब 6:30 बजे वह गांव भादवासी में शटडाउन लेकर पोल के ऊपर काम कर रहा था। इसी दौरान ग्रिड से बिजली सप्लाई चालू कर दी गई, जिससे राजपाल बुरी तरह से झुलस गया। जयपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
महावीर प्रसाद का कहना है कि उनके बेटे की मौत का जिम्मेदार सहायक अभियंता और अन्य ड्यूटी स्टाफ है, जिसकी ग्रिड पर ड्यूटी थी। परिवार की मांग है कि दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता और एक सरकारी नौकरी व पेंशन दी जाए।