{"_id":"660aa71e4f8221406d0e7d3c","slug":"sikar-a-car-returning-from-khatu-shyam-suddenly-caught-fire-in-ringas-driver-and-devotees-saved-their-lives-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar: रींगस में खाटू श्याम से लौट रही कार में अचानक लगी आग, चालक और श्रद्धालुओं ने ऐसे बचाई अपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar: रींगस में खाटू श्याम से लौट रही कार में अचानक लगी आग, चालक और श्रद्धालुओं ने ऐसे बचाई अपनी जान
Mon, 01 Apr 2024 05:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:53 PM IST
सार
Sikar News: रींगस में खाटू श्याम से लौट रही कार में अचानक चलते हुए आग लग गई। इससे स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। हालांकि कार चालक और उसमें सवार श्रद्धालुओं ने समय रहते कार से उतर कर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन
सड़क पर जलती हुई स्कॉर्पियो गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सीकर जिले के रींगस कस्बे में उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब शाम को श्रद्धालुओं से भरी एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने अचानक आग पकड़ ली। गनीमत यह रही कि गाड़ी का चालक और गाड़ी में सवार सभी लोग समय रहते उतर गए, जिससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कोटपूतली निवासी संदीप राठौर अपने परिजनों के साथ खाटू श्याम जी के दर्शन करने के लिए आया हुआ था। वह लोग खाटू श्याम जी में बाबा श्याम के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। रींगस कस्बे के पास पहुंचते ही अचानक उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी के बोनट में से धुंआ उठने लगा। इसके कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। गाड़ी में आग लगती देख आसपास के इलाके में भी सनसनी फैल गई। उसके बाद गाड़ी में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड दी गई, जिस पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन