फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rpsc senior teacher english recruitment 3713 candidates list document verification

आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती: अंग्रेजी विषय के 3,713 अभ्यर्थियों की सूची जारी, 6 नवंबर तक भरें आवेदन फॉर्म

Thu, 29 Oct 2026 01:32 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 29 Oct 2026 01:32 PM IST
सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2025 के अंग्रेजी विषय के लिए 3,713 अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी की है। यह सूची दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच के उद्देश्य से जारी की गई है।

विज्ञापन
rpsc senior teacher english recruitment 3713 candidates list document verification
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2025 के अंग्रेजी विषय के लिए 3,713 अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी कर दी है। न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच की प्रक्रिया के लिए अस्थायी रूप से शामिल किया गया है। आयोग ने यह सूची केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से जारी की है। इस भर्ती के तहत अंग्रेजी विषय के 1,956 पदों के लिए लिखित परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी, जिसमें 62,882 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

विज्ञापन

सामान्य वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य

वरिष्ठ अध्यापक अंग्रेजी भर्ती परीक्षा में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य रखा गया है। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी गई है। आयोग ने परीक्षा के दौरान 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में पांचों विकल्पों में से किसी भी विकल्प का चयन नहीं करने के कारण 228 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया है। इसके अलावा, विभिन्न श्रेणियों में न्यूनतम अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण कुछ पद खाली रहने की संभावना भी बन गई है। पूरी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के तहत कुल 9,651 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसके लिए लगभग 12 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं, अंग्रेजी विषय के लिए 97,227 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।

विज्ञापन

31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक भरना होगा विस्तृत आवेदन

विचारित सूची में अस्थायी रूप से शामिल अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरना अनिवार्य है। आयोग की ओर से इसके लिए 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थियों को अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद 'माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी-अप्लाई नाउ' विकल्प का चयन कर विस्तृत आवेदन-पत्र भरकर सबमिट करना होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। ऑनलाइन आवेदन-पत्र जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को पूरे फॉर्म का दो प्रतियों में प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेज सत्यापन के लिए विभाग जारी करेगा सूचना

विस्तृत आवेदन-पत्र जमा होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग अभ्यर्थियों के आवेदन और उनके साथ लगाए गए दस्तावेजों की बारीकी से जांच करेगा। इसके बाद विभाग निर्धारित तारीख, समय और स्थान की जानकारी देकर अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाएगा। इस प्रक्रिया के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग अलग से कोई सूचना जारी नहीं करेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों पर ध्यान देना होगा। दस्तावेज सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र की दो प्रतियों के साथ सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्वयं सत्यापित छायाप्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी।

पात्रता जांच के बाद जारी होगी अंतिम वरीयता सूची

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की वरीयता सूची जारी करेगा। फिलहाल जारी की गई 3,713 अभ्यर्थियों की विचारित सूची अंतिम चयन सूची नहीं है। अंतिम चयन पात्रता जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही निर्धारित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed