{"_id":"6845318a7cdeff50c604f12e","slug":"rajasthan-fugitive-escapes-with-3-year-old-child-from-khatu-shyam-temple-women-came-from-bhopal-for-darshan-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: खाटूश्याम मंदिर से तीन साल के बच्चे को लेकर फरार हुआ बदमाश, भोपाल से दर्शन करने आई थी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: खाटूश्याम मंदिर से तीन साल के बच्चे को लेकर फरार हुआ बदमाश, भोपाल से दर्शन करने आई थी महिलाएं
Sun, 08 Jun 2025 12:15 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:15 PM IST
सार
श्याम बाबा के दर्शन करने खाटूश्यामजी पहुंची दो महिलाओं के साथ आए बच्चे को एक बदमाश लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल से खाटूश्यामजी के दर्शन करने आई दो महिलाओं को बहला-फुसलाकर एक बदमाश उनके साथ मौजूद तीन वर्षीय बच्चे को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति महिलाओं से जयपुर रेलवे स्टेशन पर मिला था और उसने महिलाओं को बातचीत में उलझाकर उनसे उनका गंतव्य पूछा। महिलाओं ने बताया कि वे खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रही हैं। इस पर बदमाश ने कहा कि वह भी उसी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा है, इसके बाद तीनों खाटूश्यामजी पहुंचे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather update: 45 डिग्री पार पहुंचा पारा, अगले सप्ताह के पूर्वानुमानों में सामान्य से कम बारिश
विज्ञापन
मंदिर में पहुंचने के बाद उस व्यक्ति ने महिलाओं से कहा कि वहां बहुत भीड़ है, इसलिए पहले वे मंदिर में जाकर दर्शन करें, तब तक वह उनके बच्चे की देखभाल कर लेगा। महिलाएं उसकी बातों में आ गईं और मंदिर के अंदर चली गईं। इसके बाद बदमाश बच्चे को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
रानौली थाना प्रभारी राजेश कुमार बुढ़ानिया ने बताया कि संभवतया यह घटना भीख मांगने वाली गैंग की हो सकती है। बच्चे की उम्र तीन वर्ष है। पुलिस ने राज्य भर में अलर्ट जारी कर दिया है और उसकी तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी गई।