फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather update: Temperatures cross 45 degrees, next week's forecast shows less than normal rainfall

Rajasthan Weather update: 45 डिग्री पार पहुंचा पारा, अगले सप्ताह के पूर्वानुमानों में सामान्य से कम बारिश

Sun, 08 Jun 2025 08:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 08:07 AM IST
सार

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर फिर से चल पड़ा है। अधिकतम तापमान का स्तर 45 डिग्री को पार कर गया है, वहीं मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के लिए सामान्य से कम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather update: Temperatures cross 45 degrees, next week's forecast shows less than normal rainfall
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में बीते 2 दिनों में पारा तेजी से चढ़ने लगा है। अधिकतम तापमान का स्तर 45 डिग्री को पार कर गया है। बीते 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में जबरदस्त हीट वेव्स चली। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के लिए जो पूर्वानुमान जारी किए हैं, उसके अनुसार 19 जून तक प्रदेश में सामान्य से कम बारिश रह सकती है। इसके साथ ही तापमान में राहत के भी कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 8 से 10 जून तक बीकानेर संभाग में पारा 46 डिग्री के स्तर को भी पार कर सकता है।

विज्ञापन


48 घंटों में तापमान में लगभग 5 से 7 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी जयपुर में पारे में 2 डिग्री का उछाल देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जून तक बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में हीट वेव्स चलेंगी। अगले 4-5 दिन तापमान में और तेजी आएगी और हीट वेव्स भी चलेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur: गहलोत-पायलट की साझा तस्वीर ने बढ़ाई हलचल, राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर पिघलती दिखी रिश्तों पर जमी बर्फ
विज्ञापन
विज्ञापन


मानूसन की रफ्तार थमी

देश में इस बार मानसून की जल्दी एंट्री हो गई लेकिन मध्य भारत तक पहुंचते-पहुंचते इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। हालांकि राजस्थान में मानूसन की ऑनसेट तारीख 20 जून रखी गई थी लेकिन जिस रफ्तार से यह आगे बढ़ रहा था, उसे दखते हुए इसके यहां समय से पहले पहुंचने का अनुमान था लेकिन अब यह महाराष्ट्र के आसपास ही रुका हुआ है। हालांकि राजस्थान में इस बार मानसून की बारिश पिछले साल का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। वर्षाजनित कृषि पर निर्भर रहने वाले राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर यह है कि मौसम विभाग ने इस मानसून में प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सामान्य से 110 प्रतिशत तथा पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से 115 प्रतिशत वर्षा होने का अनुमान जताया है। साल 2024 में राजस्थान में 662.87 एमएम वर्षा दर्ज की गई थी, जो कि सामान्य स्तर 421.96 प्रतिशत से लगभग 57 प्रतिशत अधिक थी। राजस्थान में साल 2024 में मानसून की एंट्री 25 जून को हुई थी।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर जैसलमेर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अजमेर में 40.9, अलवर में 41, जयपुर में 41.8, पिलानी में 42.2, सीकर 40, कोटा में 44, बाड़मेर में 44.6, जैसलमेर में 45.3, जोधपुर में 42.2,चूरू में 43.6, तथा बीकानेर में 45.2 व फतेहपुर में 41.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed