फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News Huge Fire at Dumping Yard, Flames Soar 30 Feet; Two Machines Burnt

Sikar News: कचरा डंपिंग यार्ड में भड़की भीषण आग, 30 फीट ऊपर उठीं लपटें; दो कम्पोस्टिंग मशीनें राख

Fri, 03 Apr 2026 09:08 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 09:08 AM IST
सार

सीकर के नीमकाथाना में कचरा डंपिंग यार्ड में भीषण आग लगने से दो कम्पोस्टिंग मशीनें जलकर राख हो गईं। आग की लपटें करीब 30 फीट तक उठीं और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई।

विज्ञापन
Sikar News Huge Fire at Dumping Yard, Flames Soar 30 Feet; Two Machines Burnt
दो कम्पोस्टिंग मशीनें जलकर राख - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीकर जिले के नीमकाथाना शहर में बुधवार को मंढोली नाले के पास स्थित कचरा डंपिंग यार्ड में अचानक भीषण लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें 30 फीट से भी अधिक ऊंचाई तक उठने लगीं और आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया। दूर-दूर तक दिखाई देती इन लपटों ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया और लोग घरों से बाहर निकल आए। तेज हवाओं ने आग को और हवा दी जिससे स्थिति तेज़ी से बिगड़ने लगी। यार्ड में रखी कचरे से खाद बनाने वाली कम्पोस्टिंग मशीनें भी आग की चपेट में आ गईं और इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल विभाग की कई गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू हुआ। लेकिन तेज़ हवाओं के कारण आग को काबू में करना बेहद मुश्किल साबित हो रहा था। लपटें इतनी विकराल थीं कि यार्ड में खड़ी मशीनें एक-एक कर आग की भेंट चढ़ने लगीं।
विज्ञापन

इस हादसे में कुल तीन कम्पोस्टिंग मशीनें प्रभावित हुईं। इनमें से दो मशीनें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं जबकि एक को आंशिक नुकसान पहुंचा। इन मशीनों की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है जिससे नगर परिषद को भारी आर्थिक चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल कर्मियों से तत्परता से बुझाई गई आग
दमकल चालक सुमेर सिंह ने बताया कि टीम ने कड़ी मेहनत और सूझबूझ के साथ समय रहते आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि अगर थोड़ी और देर हो जाती तो यह हादसा कहीं बड़ा रूप ले सकता था। दमकल कर्मियों की तत्परता से आसपास के रिहायशी इलाके को सुरक्षित बचा लिया गया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है लेकिन आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed