{"_id":"6a5d85fde0a9f2e46a0c8b65","slug":"elderly-man-again-climbs-water-tank-in-laxmangarh-safely-rescued-after-police-and-administrations-efforts-sikar-news-c-1-1-noi1552-4521441-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar: तीन दिन में दूसरी बार पानी की टंकी पर चढ़ा बुजुर्ग, घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar: तीन दिन में दूसरी बार पानी की टंकी पर चढ़ा बुजुर्ग, घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा
Mon, 20 Jul 2026 09:16 AM IST
सीकर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:16 AM IST
सार
सीकर के लक्ष्मणगढ़ में 65 वर्षीय बुजुर्ग तीन दिन में दूसरी बार पानी की टंकी पर चढ़ गया। पुलिस, प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे
विज्ञापन
लक्ष्मणगढ़ में फिर टंकी पर चढ़ा बुजुर्ग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 65 वर्षीय बुजुर्ग तीन दिन के भीतर दूसरी बार शहर की ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। बुजुर्ग को टंकी पर चढ़ा देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटों की मशक्कत और समझाइश के बाद बुजुर्ग को सकुशल नीचे उतार लिया गया।
टंकी पर चढ़ते ही मच गई अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, घटना रघुनाथ बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास स्थित जलदाय विभाग की पानी की टंकी की है। स्थानीय लोगों ने जब बुजुर्ग को टंकी पर चढ़ते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले क्षेत्र को सुरक्षित कराया और भीड़ को टंकी से दूर हटाया, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
सिविल डिफेंस टीम ने संभाला मोर्चा
प्रशासनिक अधिकारियों ने नीचे से ही बुजुर्ग को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। इसके बाद सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया। सुरक्षा उपकरणों के साथ टीम के सदस्य टंकी पर पहुंचे और काफी देर तक बुजुर्ग से बातचीत करते रहे। लगातार समझाइश और भरोसा दिलाने के बाद आखिरकार बुजुर्ग शांत हुआ और अधिकारियों के साथ सुरक्षित नीचे उतर आया। उसके नीचे आते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद और आर्थिक तनाव की बात आई सामने
पुलिस ने बुजुर्ग को अपने संरक्षण में लेकर प्रारंभिक पूछताछ की। शुरुआती जांच में सामने आया कि वह पारिवारिक स्तर पर पैसों के लेनदेन को लेकर मानसिक तनाव से गुजर रहा था। इसी तनाव के चलते उसने दोबारा यह कदम उठाया। पुलिस अब परिजनों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 22 जुलाई से जयपुर-कोटा-उदयपुर में भारी बारिश की चेतावनी
तीन दिन पहले भी चढ़ा था उसी टंकी पर
गौरतलब है कि इससे पहले 15 जुलाई को भी यही बुजुर्ग इसी पानी की टंकी पर चढ़ गया था। उस समय भी पुलिस, प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा था। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
अधिकारियों का कहना है कि बुजुर्ग की मानसिक स्थिति और पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक परामर्श और सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि भविष्य में वह इस तरह का जोखिम भरा कदम न उठाए।