फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar Tragedy: Teacher Dies After Truck Hits His Bike, Leaving Three Young Children Without Their Father

सीकर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, मासूम बच्चों के सिर से उठा साया

Sat, 26 Sep 2026 08:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 26 Sep 2026 08:58 PM IST
सार

श्यामपुरा स्थित स्कूल से घर लौट रहे सरकारी शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। रामनगर के पास ट्रक की टक्कर से गंभीर घायल होने के बाद शिक्षक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Sikar Tragedy: Teacher Dies After Truck Hits His Bike, Leaving Three Young Children Without Their Father
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर के पाटन में स्कूल से मोटर साइकिल पर घर लौट रहे एक सरकारी शिक्षक की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में श्यामपुरा स्थित राजकीय स्कूल के भौतिक विज्ञान व्याख्याता नरेश सैनी (37) की अस्पताल में मौत हो गई। डाबला-नीमकाथाना सड़क मार्ग पर रामनगर के पास दोपहर करीब दो बजे यह हादसा हुआ। दुर्घटना में गंभीर घायल शिक्षक को पुलिस टीम ने तुरंत नीमकाथाना जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोटपूतली-बहरोड़: पड़ोसी से विवाद के बाद पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस ने 2 घंटे की समझाइश के बाद नीचे उतारा
विज्ञापन


मृतक के साथी शिक्षक पंकज मीणा ने बताया कि नीमकाथाना से पांच शिक्षकों का स्टाफ रोजाना एक साथ कार से स्कूल जाता था। आज अन्य चार साथियों को काम होने के कारण वे स्कूल नहीं जा सके थे, इस वजह से नरेश अकेले मोटर साइकिल से स्कूल गए थे। नरेश वर्ष 2015 में शिक्षक भर्ती में चयनित हुए थे और वर्ष 2017 में उन्होंने व्याख्याता पद पर कार्यभार संभाला था। उनकी पहली पदस्थापना बांसवाड़ा में हुई थी। इसके बाद प्रतिनियुक्ति और फिर वर्ष 2020 में उन्हें श्यामपुरा स्कूल में पदस्थापना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही शिक्षक के परिवार में शोक छा गया। नरेश सैनी अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके बच्चों में दो साल का बेटा तथा चार व छह साल की दो बेटियां हैं। डाबला थानाधिकारी सुनीता बायल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed