फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sidhu Moose Wala murder case Deepak Tinu Haryana arrested from Ajmer

Sidhu Moose Wala murder case: गैंगस्टर दीपक कुमार अजमेर से गिरफ्तार, स्पेशल टीम को मिली सफलता

Wed, 19 Oct 2022 06:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 19 Oct 2022 06:56 PM IST
सार

स्पेशल सेल की टीम ने दीपक कुमार उर्फ टीनू हरियाणा को राजस्थान के अजमेर जिले से गिरफ्तार किया है है। कुख्यात गैंगस्टर दीपक पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार हो गया था। वह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी शामिल रहा है।

विज्ञापन
Sidhu Moose Wala murder case Deepak Tinu Haryana arrested from Ajmer
कुख्यात गैंगस्टर दीपक कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में फरार चल रहे कुख्यात गैंगस्टर दीपक कुमार उर्फ टीनू को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल सेल की टीम ने दीपक कुमार उर्फ टीनू हरियाणा को राजस्थान के अजमेर जिले से पकड़ा है। बीते दिनों कुख्यात गैंगस्टर दीपक पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार हो गया था। जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। 

विज्ञापन


लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात गैंगस्टर दीपक कुमार उर्फ टीनू हरियाणा ने 11 साल पहले अपराध की दुनिया में कदम रखा था। इन वर्षों में वह हरियाणा में खौफ का पर्याय बन चुका है। उसके खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली में टीनू हरियाणा के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास, रंगदारी समेत आर्म्स एक्ट के 32 केस दर्ज हैं। नवंबर 2017 में भिवानी के चिड़ियाघर मोड़ स्थित एक जिमखाना में बंटी मास्टर की गोली मारकर हत्या की वारदात को भी टीनू ने दोस्त संपत नेहरा के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
विज्ञापन


टीनू को अलग-अलग मामलों में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर चल रही थी पूछताछ
दीपक उर्फ टीनू हरियाणा को बंगलूरू से स्पेशल टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ उसका एक साथी भी पुलिस की गिरफ्त में आया था। इसके बाद पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों की पुलिस टीनू को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ कर रही थी। टीनू फिलहाल कपूरथला की जेल में बंद था। पंजाब पुलिस एक अक्टूबर को उसे मानसा लेकर जा रही थी कि इस दौरान वह चकमा देकर फरार हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर बन गया कुख्यात गैंगस्टर
दीपक उर्फ टीनू हरियाणा पर 2013 में लड़ाई झगड़ा और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद उसने अपराध की दुनिया में 11 साल का लंबा सफर तय कर डाला और कुख्यात गैंगस्टर बन गया। इसके बाद तो भिवानी में भी टीनू के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास व गोली चलाकर दहशत फैलाने सहित रंगदारी मांगने के कई केस दर्ज हैं। 


सोशल मीडिया पर टीनू हरियाणा के नाम से कई अकाउंट भी सक्रिय
टीनू हरियाणा के नाम से फेसबुक पर भी कई अकाउंट सक्रिय हैं, जिन्हें लगातार अपडेट भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर टीनू को कहीं जेल में बंद तो कहीं दोस्तों के जन्मदिन की बधाई जैसे संदेश भी दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed