फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Shooter Apoorvi Chandela won gold

पीएम भी हैं इस शूटर के मुरीद, फिर जीता गोल्ड

Sun, 19 Mar 2017 01:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 19 Mar 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
Shooter Apoorvi Chandela won gold
पीएम मोदी के साथ अपूर्वी - फोटो : अमर उजाला
जयपुर की शूटर अपूर्वी चंदेला ने दिल्ली में आयोजित मास्टर्स मीट चैम्पियनशिप के दस मीटर एयर राइफल काम्पिटिशन में गोल्ड मैडल हासिल किया है। दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रैंज में खेले गए 25 शाट के फाइनल में ओलंपियन निशानेबाज अपूर्वी ने 249.9 का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। दूसरे स्थान पर रहने वाली अंजुम को रजत और पूजा घाटकर को कांस्य पदक हासिल हुआ।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले अपूर्वी चंदेला ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीता था। उसके बाद रियो ओलंपिक्स में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई थी। अपूर्वी को लंबे समय बाद ये बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन


अपूर्वी जयपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूल एजुकेशन एमजीडी स्कूल से पूरी की, वहीं दिल्ली के जीसस एंड मैरी कॉलेज से समाजशास्त्र ऑनर्स की स्टूडेंट रही हैं। उन्होंने अपने जयपुर स्थित घर में भी एक छोटी प्रैक्टिस रेंज बना रखी है। जिसमें नियमित तौर पर प्रैक्टिस करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपूर्वी के टैलेंड की तारीफ पीएम मोदी और स्टार अभिनेता सलमान खान भी कर चुके हैं। मोदी ने स्विट्जरलैंड यात्रा पर रवाना होने से पहले खुद अपूर्वी से मुलाकात की। इसके साथ ही बॉलीवुड स्टार सलमान खान तो अपने ट्वीटर हैंडल पर अपूर्वी की प्रशंसा कर चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed