फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Shobha Yatra took out on Ram Navmi in Rajasthan

Ram Navmi Shobha Yatra: रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, मुस्लिम समुदाय ने पुष्प वर्षा कर पेश की एकता की मिसाल

Sun, 10 Apr 2022 08:35 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 10 Apr 2022 08:35 PM IST
सार

करौली हिंसा के बाद राजस्थान पुलिस शोभायात्रा और जुलूस को लेकर सतर्क हो गई है। हालांकि, रामनवमी पर निकली शोभायात्रा में जगह-जगह कौमी एकता और भाईचारे देखने को मिला।

विज्ञापन
Shobha Yatra took out on Ram Navmi in Rajasthan
रामनवमी पर निकली शोभायात्रा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जयपुर, जोधपुर, अजमेर जैसलमेर सहित कई जिलों में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान करौली दंगे को देखते हुए पुलिस सतर्क दिखी। भारी पुलिस बल के बीच शोभायात्रा निकाली गई। आमजन सहित मंत्री और विधायक भी राम नाम में लीन दिखे।

विज्ञापन

 

Shobha Yatra took out on Ram Navmi in Rajasthan
पूजा करते गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : Amar Ujala Digital

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में अपने घर पर भी पूजा अर्चना की और कन्याओं का पूजन कर भोजन करवाया। इसके बाद वे जोधपुर शहर में आयोजित भव्य शोभायात्रा में शमिल होकर श्री राम दरबार की पूजा की। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shobha Yatra took out on Ram Navmi in Rajasthan
शोभायात्रा में महिलाएं - फोटो : Amar Ujala Digital

वहीं जैसलमेर में भी रामनवमी का त्यौहार इस बार धूमधाम से मनाया गया। पहली बार इस आयोजन में हजारों लोगों ने शिरकत की। लोगों के हुजूम ने 'जयश्री राम के नारों' से पूरे जैसलमेर शहर को गूंजा दिया। गड़ीसर लेक से निकली शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर शहीद पूनम सिंह सिंह स्टेडियम पहुंची। पूरे रास्ते लोगों ने फूलों की बरसात करके जैसलमेर को राम मय कर दिया। ढ़ोल ताशों और डीजे के साथ निकली शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी चल रहा था। मंगल कलश लिए बालिकाएं और महिलाएं शोभायात्रा में चल रही थी। 

 

विज्ञापन

Shobha Yatra took out on Ram Navmi in Rajasthan
मुस्लिम समाज ने पेश की मिसाल - फोटो : Amar Ujala Digital

मुस्लिम समाज ने पेश की मिसाल

जैसलमेर में एक हाथी, 101ऊंट और 51 घोड़े की मनोहारी शोभायात्रा निकली। विभिन्न झांकियों में नन्हें-मुन्हे बच्चे राम, लक्ष्मण सीता हनुमान आदि बने हुए सुंदर लग रहे थे। हजारों लोगों की भीड़ ने इस त्योहार को जैसलमेर के लिए यादगार बना दिया। रामनवमी पर पुलिस प्रशासन अलर्ट होकर काम कर रही थी। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने शोभायात्रा पर फूलों की बरसात करके आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। 






 

Shobha Yatra took out on Ram Navmi in Rajasthan
शोभायात्रा में झूमते भक्त - फोटो : Amar Ujala Digital

अजमेर में चांद बावड़ी स्थित चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से से जुलूस निकाला गया। जुलूस में 10 झांकियां, 3 काली माता के अखाड़े, बैंड और ढोल शामिल हुए। धौलपुर जिले में निकाली गई रामनवमी की शोभायात्रा में कौमी एकता की मिसाल देखने को मिली। धारा 144 लागू होने के बाद जिला कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में पूरे शहर में रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान दर्जनभर जगहों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्री राम के जयकारे लगाए।


 

Shobha Yatra took out on Ram Navmi in Rajasthan
निकलती शोभायात्रा - फोटो : Amar Ujala Digital
भाजपा पदाधिकारी भी रहे मौजूद

शोभायात्रा में शहर के लोगों के साथ भाजपा की टीम भी मौजूद रही। इनके साथ ही पूर्व विधायक अब्दुल सगीर यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे। जिन्होंने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाने के साथ कौमी एकता का परिचय दिया। शोभायात्रा का भाजपा जिला मंत्री सतेंद्र पाराशर सहित विधायक शोभारानी कुशवाह और अलग-अलग समाज के लोगों ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed