फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   SHO and two constables suspended in Bhaleri police custody death case

Rajasthan: भालेरी पुलिस कस्टडी मौत मामले में SHO और दो कांस्टेबल निलंबित, देर रात मौके पर पहुंचे बीकानेर आईजी

Sun, 28 Aug 2022 12:19 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 28 Aug 2022 12:19 PM IST
सार

पुलिस आरोपी को पकड़कर कोर्ट ले जा रही थी, तभी वह बस से कूद गया। मामले में परिजन मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद देर रात बीकानेर रेंज आईजी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
SHO and two constables suspended in Bhaleri police custody death case
चूरू में धरने पर बैठे आरोपी के परिजन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चूरू के भालेरी पुलिस कस्टडी में एक आरोपी की मौत हो गई। आरोपी चलती बस से कूद गया था। इस मामले ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। शनिवार की रात को मृतक के परिजन और ग्रामीण मोर्चरी के पास धरने पर बैठ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर रेंज आईजी ओम प्रकाश और एसपी दिगंत आनंद भी शनिवार रात्रि तारानगर पहुंचे।

विज्ञापन


परिजनों की मांग और मामले की गंभीरता को देखते हुए भालेरी थाना अधिकारी केदारमल मीणा सहित पुलिस कांस्टेबल सत्यवीर और भैरव सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं शुक्रवार देर रात मामले में मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने, मामले की न्यायिक जांच और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की मांग पर सहमति बन गई। इधर तारानगर पुलिस थाना, तारानगर अस्पताल, नया बस स्टैंड, मोर्चरी आदि जगह पुलिस जाब्ते सहित बड़ी संख्या में रात को ग्रामीण मौजूद रहे। मामले में रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम चूरू में होगा। 

विज्ञापन


बता दें कि भालेरी पुलिस ने आरोपी प्रमोद निवासी ढांढण को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया था। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश करने के लिए तारानगर ला रहे थे कि बीच में गांव बुचावास के पास प्रमोद बस से कूद गया। जिसके बाद उसे तारानगर सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रमोद के ससुराल पक्ष के गांव बुचावास के लोगों ने दहेज प्रताड़ना का भालेरी थाने में मामला दर्ज करवा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed