{"_id":"64df4db351d579e21d003f47","slug":"sheopur-congress-mlas-unique-wish-said-people-should-make-me-sit-on-a-donkey-and-take-out-a-procession-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sheopur Political News: कांग्रेस विधायक की अनोखी ख्वाहिश, कहा- मुझे गधे पर बैठा कर जुलूस निकाले जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sheopur Political News: कांग्रेस विधायक की अनोखी ख्वाहिश, कहा- मुझे गधे पर बैठा कर जुलूस निकाले जनता
Fri, 18 Aug 2023 06:00 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Fri, 18 Aug 2023 06:00 PM IST
सार
श्योपुर जिले के कांग्रेस विधायक ने अनोखी ख्वाहिश जनता से पूरी करने की अपील की है। विधायक का कहना है कि लोग मुझे गधे पर बैठाकर जुलूस निकाले।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने जनता से अपील की है कि जनता इकट्ठी होकर उन्हें गधे पर बिठाए और पूरे शहर भर में उनका जुलूस निकाले। साथ ही जुलूस के आखिरी में उन्हें श्मशान तक ले जाकर पूजा-पाठ कराया जाए।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने गुरुवार को मीडिया के सामने अनोखा बयान दिया है। विधायक ने गधे पर खुद को बैठाकर जुलूस निकालने की इच्छा जाहिर की है। उसके पीछे की वजह है। विधायक का मानना है कि क्षेत्र के मुखिया को गधे पर बिठाकर घुमाया जाए और आखिरी में शमशान पहुंच कर पूजा-प्रार्थना की जाए तो तत्काल बारिश हो जाती है। यह एक टोटका है। जिसे विधायक जी ने सोशल मीडिया पर वायरल खबरों में देखा था। इसे लेकर अब वह श्योपुर की जनता से अपील कर रहे हैं कि यहां भी इस टोटके को किया जाए और वह इस क्षेत्र के मुखिया (विधायक) हैं, इसलिए जनता इकट्ठे होकर उन्हें गधे पर बिठाए और जुलूस निकाले।
विज्ञापन
बता दें, कि बारिश के सीजन में अल्प वर्षा होने की वजह से धान की फसल करने वाले किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा हैं। बिजली भी कम मिल पा रही है। इस वजह से ट्यूबवेल ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। इन हालातों में किसानों की फसलों को सूखने से बचाने के लिए विधायक ने खुद को गधे पर बैठाकर जुलूस निकालने की इच्छा जाहिर की है ताकि इस टोटके से अच्छी बारिश हो सकें।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर खबर देखकर विधायक ने गधे पर बैठने की इच्छा जाहिर की
कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल खुद को गधे पर बिठाकर जुलूस निकालने की इच्छा इसलिए जता रहे हैं क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर कोई खबर देखी थी, जिसमें उज्जैन इलाके के किसी सरपंच को जनता ने गधे पर बैठाकर जुलूस निकाला था। साथ ही सरपंच ने श्मशान में जा कर पूजा की थी। उसके बाद तत्काल बारिश होने लग गई थी। उस खबर को देखने के बाद विधायक ने खुद को गधे पर बिठाकर जुलूस निकालने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।
कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने मीडिया को बयान देकर कहा है कि सरकार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करें ताकि, शासन से मिलने वाली मदद किसान और यहां के लोगों को मिल सके, उनका कहना है कि इस बार न के बराबर बारिश जिले में हुई है, बिजली व्यवस्था ठप पड़ी हुई है, कई किसानों ने पानी की कमी के चलते अपनी फसलों को नष्ट करके खेतों को जोत दिया है। उनकी मांग है कि जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए।
इस बारे में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का कहना है कि, सरकार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करें क्योंकि यहां बारिश नहीं होने की वजह से फसलें बर्बाद हो गई हैं, इसके अलावा जनता से अपील है कि वह इकट्ठी होकर मुझे गधे पर बिठाकर मेरा जुलूस निकाले और शमशान ले जाकर पूजा करें ताकि अच्छी बारिश हो, यह इंदौर इलाके का टोटका है जो कारगर है।
