{"_id":"627e1d60bf886a6396087243","slug":"sheet-of-tomb-at-jahazpur-in-bhilwara-was-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilwara News: मजार की चादर जली, मुस्लिम समाज के लोगों ने थाने में की शिकायत, पुलिस ने कहा- गहनता से करेंगे जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara News: मजार की चादर जली, मुस्लिम समाज के लोगों ने थाने में की शिकायत, पुलिस ने कहा- गहनता से करेंगे जांच
Fri, 13 May 2022 02:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 13 May 2022 02:27 PM IST
सार
मुस्लिम समाज के लोगों की शिकायत पर भीलवाड़ा की जहाजपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुबह जली मिली मजार पर पड़ी हुई चादर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीलवाड़ा के जहाजपुर कस्बे में स्थित हजरत कलकली मलंग पीर शाह रहमतुल्ला अलेह के आस्ताने पर आज सुबह चादर जली हुई मिली। यह चादर कैसे जली अभी तक इसकी जानकरी सामने नहीं आई है। मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस से मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
जहाजपुर के थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि दरगाह के खादिम मुबारक शाह ने थाने में रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि आज सुबह दरगाह में खिदमत करने के लिए गया तो मजार की चादर जली हुई मिली। इस घटना से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है। इसलिए इसकी गहनता से जांच की जाए।
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची जली हुई चादर जब्त की। पुलिस का कहना है जांच के लिए चादर को उदयपुर भेजा जाएगा। मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक महावीर शर्मा ने घटनास्थल की जांच की और मुस्लिम समाज के लोगों जल्द जांच करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद साफ सफाई कर मजार पर नई चादर चढ़ाई गई।
विज्ञापन
इस दौरान मुस्लिम समाज के एडवोकेट फारूक अली, एसडीपीआई के अध्यक्ष उस्मान बडलिया, मुस्लिम यूथ कमेटी के रियासत मलिक, पार्षद अनिल उपाध्याय, पूर्व पार्षद बाबूलाल खटीक सहित मुस्लिम समाज के कई लोग मौजूद थे। घटना के बाद हनुमान नगर, शक्करगढ़ और पड़ेर का पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा, फिलहाल कस्बे में शांति है।