फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Shahpura News: A pilgrim died due to electric shock during a religious pilgrimage in Irans village

Shahpura News: ईरांस गांव की धार्मिक पदयात्रा में हादसा, हाईटेंशन लाइन से टकराया ध्वज, एक की मौत, चार घायल

Thu, 03 Oct 2024 04:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 03 Oct 2024 04:13 PM IST
सार

पदयात्रा गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के ईरांस गांव से गुजर रही थी, तभी अचानक एक ध्वज 11 हजार केवी बिजली की लाइन से टकरा गया। इस हादसे में एक पदयात्री की करंट से झुलसकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Shahpura News: A pilgrim died due to electric shock during a religious pilgrimage in Irans village
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहपुरा जिले के ईरांस गांव में गुरुवार को नवरात्रि के पावन मौके पर निकाली जा रही धार्मिक पदयात्रा में दर्दनाक हादसा हो गया। पदयात्रा के दौरान ध्वज 11 केवी बिजली लाइन से छू गया, जिससे एक पदयात्री की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पदयात्रा का आयोजन चोना का खेड़ा से बैरवा समाज की ओर से आयोजित की गई थी। इसमें 15-20 लोग भाग ले रहे थे। सभी लोग ध्वज लेकर नाचते-गाते भैंरूजी के दर्शन के लिए झांतल गांव की ओर रवाना हुए थे। पदयात्रा जब गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के ईरांस गांव से गुजर रही थी, तभी अचानक एक ध्वज 11 केवी बिजली की लाइन से टकरा गया।
विज्ञापन


इस हादसे में 22 वर्षीय ईश्वर बैरवा, पुत्र सोहन बैरवा ध्वज को थामे हुए थे। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही चार अन्य पदयात्री हरफूल (18), उमेश (17), गोविंद (13), और सुनीता (14) बिजली के संपर्क में आने से बुरी तरह झुलस गए। इन सभी को तुरंत रायला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें भीलवाड़ा के जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिवार में मातम, गांव में अफरा-तफरी इस हादसे की सूचना जैसे ही मृतक और घायल पदयात्रियों के परिजनों और चैना का खेड़ा गांव के लोगों को मिली। गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल और अस्पताल पहुंचने लगे। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, अन्य घायल बच्चों के परिजन उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

चोना का खेड़ा निवासी हरफूल और उमेश को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, जबकि गोविंद और सुनीता की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरे गांव में इस हादसे से शोक की लहर फैल गई है। प्रशासन की कार्रवाई गुलाबपुरा थाना प्रभारी पूरणमल मीणा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर मृतक ईश्वर बैरवा का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी इस घटना की जानकारी दी गई है।


धार्मिक यात्रा में सुरक्षा के उपायों पर सवाल
इस दर्दनाक हादसे ने धार्मिक यात्राओं के दौरान सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अक्सर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में लोग नियमों की अनदेखी करते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। क्षेत्र के सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़े नियम और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed