{"_id":"58d8c4104f1c1b467763da7e","slug":"shahpura-in-gun-shot-case-a-boy-death-market-closed-in-protest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" शाहपुरा में गोली मारकर युवक की हत्या, विरोध में बाजार बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुरा में गोली मारकर युवक की हत्या, विरोध में बाजार बंद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 27 Mar 2017 01:29 PM IST
murder
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे नंबर आठ पर शाहपुरा में करीब 20 दिन पहले मामूली कहासुनी में एक युवक गुडडु की गोली मारकर हत्या करने वाले हमलावरों को पुलिस पकड़ने में नाकाम रही है। वहीं, हमले में घायल युवक ने रविवार देर शाम को दम तोड़ दिया। जिससे स्थानीय लोगों व व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। हत्यारों को पकड़ने की मांग व पुलिस की ढिलाई के विरोध में व्यापारी व स्थानीय लोगों ने सोमवार को बाजार बंद रखे।
लोगों ने शाहपुरा थाने के बाहर पहुंचकर नारेबाजी भी की। जहां एएसपी रामस्वरूप शर्मा ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब मामला शांत हुआ। दूसरी तरफ, किसी गड़बड़ी का अंदेशा होने पर गुडडु के शव का जयपुर एसएमएस अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शाहपुरा थाना प्रभारी और अतिरिक्त जाब्ते की मौजूदगी में उसे परिजनों के घर रवाना किया गया। शाहपुरा के खातेड़ी में स्थित कब्रिस्तान में गुडडु को दफनाया गया।

नारेबाजी
- फोटो : Vishnu Sharma
शाहपुरा तिराहे पर नारेबाजी से नेशनल हाइवे पर जाम के हालात बने रहे। प्रदर्शन के दौरान ऑटोमोबाइल व्यवसायी व कांग्रेसी नेता प्रवीण व्यास, विशाल गुर्जर समेत दर्जनों लोग भी वहां मौजूद रहे। जिन्होंने सुबह से ही हाइवे की दुकानें बंद करवानी शुरू कर दी। गौरतलब है कि सात मार्च को दोपहर करीब जयपुर तिराये पर लड्डू टायर वाले की दुकान पर हथियारबंद बदमाशों ने रुपए नहीं देने के चक्कर में लडडू के बेटे गुडडु के सीने में गोली मार दी थी। तब से उसका एसएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा था।