फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Shahpura: Huge protest in Jahazpur on Oct. 1, lax attitude of administration in the matter of stone pelting

Shahpura: जहाजपुर में एक अक्टूबर को हिन्दूओं का महापड़ाव, बेवाण पर पत्थरबाजी के मामले में प्रशासन का ढीला रवैया

Mon, 30 Sep 2024 08:40 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 30 Sep 2024 08:40 AM IST
सार

जहाजपुर में जलझूलनी एकादशी पर भगवान के बेवाण पर हुए पथराव के बाद प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने के बाद समग्र हिन्दू समाज ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर एक अक्टूबर को महापड़ाव की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Shahpura: Huge protest in Jahazpur on Oct. 1, lax attitude of administration in the matter of stone pelting
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहपुरा जिले के जहाजपुर कस्बे में जलझूलनी एकादशी के दौरान पीतांबर श्याम भगवान के बेवाण पर पत्थरबाजी की घटना के बाद हिन्दू संगठनों और समाज में नाराजगी बनी हुई है। प्रशासन के साथ हुई वार्ता में मांगों के पूरा होने की सहमति के बावजूद अब तक ठोस कदम नहीं उठाने पर हिन्दू संगठनों ने बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। 

विज्ञापन


एक अक्टूबर को जहाजपुर के बस स्टैंड पर श्री ठाकुर पीतांबर श्याम संघर्ष समिति और सकल हिन्दू समाज के बैनर तले एक महापड़ाव आयोजित किया जाएगा, जिसमें अनुमानित रूप से लगभग एक लाख लोग शामिल होंगे। इस महापड़ाव में मांगों को नहीं माने जाने की स्थिति में पूरे मेवाड़ क्षेत्र में बंद का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन


हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर प्रशासन पर असहयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घटना के 14 दिन बीत चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पदाधिकारियों ने कहा कि अगर 1 अक्टूबर को भी हमारी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो हमें जिले सहित मेवाड़ बंद कराने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्होंने प्रशासन पर उनकी मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि महापड़ाव एक शांतिपूर्ण और संगठित प्रयास होगा, लेकिन यदि इसके बाद भी प्रशासन उनकी मांगों को पूरा नहीं करता है तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जलझूलनी एकादशी के दिन जहाजपुर कस्बे में किले के मंदिर से निकलने वाले पीतांबर श्याम भगवान के बेवाण पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया था और हिन्दू समाज ने 3 दिनों तक धरना दिया था। जिसके बाद प्रशासन के साथ हुई बातचीत में प्रशासन ने मांगों को मानने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से हिन्दू संगठनों में नाराजगी है। 

समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि महापड़ाव एक अहिंसक और मर्यादित आंदोलन होगा लेकिन यदि इसके बाद भी प्रशासन ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया, तो जिले सहित पूरे मेवाड़ क्षेत्र में बंद का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण ही यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है।


इधर एक अक्टूबर को होने वाले महापड़ाव की तैयारियों को लेकर भी तेजी से काम हो रहा है। कल्याणजी के मंदिर में हिन्दू संगठनों और समाज के प्रमुख लोगों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें महापड़ाव के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में यह तय किया गया कि महापड़ाव के दिन हजारों की संख्या में लोग जहाजपुर बस स्टैंड पर एकत्र होंगे और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को प्रशासन के सामने रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed