फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   SFI demonstrated outside residence of Union Minister Arjun Ram Meghwal

Bikaner: एसएफआई ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के आवास का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी

Tue, 17 May 2022 05:43 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 17 May 2022 05:43 PM IST
सार

बीकानेर में एसएफआई ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के आवास के बाहर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने सेना भर्ती को जल्द शुरू करने की मांग की है।

विज्ञापन
SFI demonstrated outside residence of Union Minister Arjun Ram Meghwal
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के घर के बाहर प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्व्यापी सांसद घेराव के आह्वान के तहत बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के आवास का घेराव किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के घर के आवास के आगे एसएफआई कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


एसएफआई जिला अध्यक्ष मुकेश ज्यानी ने बताया कि कोरोना के चलते पिछले तीन सालों से सेना में कोई भी भर्ती नहीं हुई है। जिससे जिले के नौजवानों में निराशा है। हमारी मांग है कि सरकार जल्द से जल्द सेना भर्ती शुरू करे। इसके साथ ही सरकार नौजवानों को उम्र सीमा में तीन साल की छूट दे। सेना की भर्ती को तीन गुना बढ़ाया जाए। जिससे बेरोजगारों को देश सेवा का अवसर मिल सके।

विज्ञापन


एसएफआई पदाधिकारियों ने पुलिस पर एसएफआई के कार्यकर्ताओं को जबरन थाने में बैठाने का आरोप लगाया है। एसएफआई की ओर से सेना भर्ती की मांग को लेकर अर्जुनराम मेघवाल के घर का घेराव करने का कार्यक्रम था। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने बताया कि दो कार्यकर्ताओं को थाने ले जाने की सूचना मिलने पर सभी कार्यकर्ता थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। उसके बाद इन कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया। उसके बाद एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने दोपहर में सांसद के घर का घेराव कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed