{"_id":"7c96060e-e2f3-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"seven-family-members-climb-on-mobile-tower-demanding-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी न मिली तो टावर पर चढ़ गया पूरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी न मिली तो टावर पर चढ़ गया पूरा परिवार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 02 Jul 2013 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के भीलवाड़ा में एक परिवार ने नौकरी न मिलने पर आत्महत्या की धमकी देने की ठान ली और ऐसा तरीका अपनाया की पूरे क्षेत्र में हंगामा मच गया।
विज्ञापन
एक दलित परिवार के सात सदस्य सोमवार सुबह आठ बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गए। परिवार की मांग थी की उनके किसी सदस्य को नौकरी दी जाए।
टावर पर चढ़ने वाले शंकरलाल, उनकी पत्नी और उनके बच्चों का कहना है कि भीलवाड़ा नगर निगम(बीएमसी) ने उनके साथ अन्याय किया है। उन्होंने धमकी दी की अगर अधिकारी उनकी नौकरी की मांग नहीं मानते हैं तो वे नीचे कूद जाएंगे।
विज्ञापन
परिवार के टावर पर चढ़ने के बाद अफरातफरी मच गई और बीएमसी के अधिकारी वहां पहुंचे। चार घंटे तक समझाने के बाद ये लोग नीचे आए।
जिला प्रशासन और बीएमसी के अध्यक्ष अनिल बलदवा ने उन्हें आश्वासन दिया की वो उनकी मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेंगे।
शंकरलाल को टावर से नीचे आने के बाद हिरासत में ले लिया गया।
नीचे उतरने के बाद शंकरलाल ने कहा कि मेरे परिवार ने सफाई कर्मचारी के पद के लिए आवेदन किया था लेकिन साक्षात्कार के बाद किसी को नहीं चुना गया। जबकि आसपास के कई परिवारों में से दो या तीन लोगों को चुन लिया गया।
विज्ञापन