{"_id":"6493b63d9d98291688060948","slug":"seeing-snake-in-hanumangarh-women-s-police-station-there-was-a-stir-among-the-policemen-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: महिला थाने में सांप देख मचा हड़कंप, दिनभर जूझने के बाद शाम को सपेरे के हाथ आया रैटलस्नेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: महिला थाने में सांप देख मचा हड़कंप, दिनभर जूझने के बाद शाम को सपेरे के हाथ आया रैटलस्नेक
Thu, 22 Jun 2023 08:17 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 22 Jun 2023 08:17 AM IST
सार
राजस्थान के हनुमानगढ़ के महिला थाने में सांप दिखने के बाद थाने कामकाज दिनभर प्रभावित रहा। शाम को जब सांप को सपेरे ने पकड़ लिया तब पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
थाने में घुसा सांप
- फोटो : social media
विस्तार
राजस्थान के हनुमानगढ़ के महिला थाने में सांप दिखने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। थाने में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सांप को पकड़ने के लिए पुलिस ने सपेरे को बुलवाया। काफी देर मशक्कत के बाद भी सपेरे सांप को ढूंढ नहीं पाए। इस दौरान दिनभर थाने को काम दिनभर प्रभावित रहा। शाम होने तक सपेरे ने एक बार और प्रयास किया। इस बार सांप को पकड़ लिया गया।
सपेरा चांद नाथ ने बताया कि जिस सांप को पकड़ा है वो बेहद खतरनाक प्रजाति घोड़ा पछाड़ है। इसे रैटलस्नेक कहा जाता है। पहले तो सांप मिला नहीं दूसरी बार प्रयास किया गया तब सांप पकड़ में आया है। यह सांप अगर किसी को काट ले तो उसका बचना मुश्किल होता है। ये बहुत ही खतरनाक प्रजाति है का सांप है। गनीमत रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ।
महिला थाने में सांप दिखने के बाद से ही पुलिस कर्मियों में भय बना रहा। सपेरा भी सांप को नहीं पकड़ पाया तो थाने का दिनभर भय का माहौल बना रहा। कामकाज कई घंटों तक प्रभावित रहा। परिवादी और पुलिसकर्मी दोनों ही परेशान होते रहे। शाम को दोबारा से प्रयास करने के बाद जब सांप को सपेरे ने पकड़ लिया तब पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।