{"_id":"58ba5d9c4f1c1b462f830833","slug":"secure-usage-of-debit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड से खरीदारी करते समय कहीं ऐसा तो नहीं हुआ आपके साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्ड से खरीदारी करते समय कहीं ऐसा तो नहीं हुआ आपके साथ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
Debit Card
डिजिटल पेमेंट के समय छोटी सी लापरवाही जेब पर भारी पड़ सकती है। ऐसा एक मामला भरतपुर में सामने आया है। यहां एक दुकानदार के खिलाफ राज्य हैल्पलाइन में शिकायत मिली है कि उसने उपभोक्ता के डेबिट कार्ड को दो बार स्वाईप कर अधिक पैसे वसूल कर लिए।
उपभोक्ता मामले विभाग के उपनिदेशक संजय झाला के अनुसार, उपभोक्ता हेल्पलाइन प्रकोष्ठ को भरतपुर के एक उपभोक्ता ज्ञानेश कुमार वर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने रेमण्ड शाॅप से 2014 रूपए के कपड़े खरीदे थे। इसका भुगतान डेबिट कार्ड से करने पर दुकानदार ने कार्ड को दो बार स्वाईप कर दिया गया। उपभोक्ता के खाते से दो बार पैसे निकल गए। उपभोक्ता ने दुकानदार से ज्यादा लिए पैसे मांगे तो उसने लौटाने से इनकार कर दिया।
इस संबंध में उपभोक्ता ने राज्य उपभोक्ता हेल्प लाईन नम्बर 1800-180-6030 पर शिकायत दर्ज करवाई। इस पर शाॅप मालिक को नोटिस जारी सात दिन में जबाव तलब किया है। नोटिस में लिखा है कि उपभोक्ता की शिकायत पर 7 दिवस में कार्रवाई नहीं की और इस संबंध में फिर शिकायत मिलती है तो सक्षम अदालत/उपभोक्ता प्रतितोष निवारण मंच या आयोग/सक्षम अधिकारी के सम्मुख कार्यवाही की जा सकती है।