फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   School Teacher Electrocuted As High tension Line Falls On Her In Banswara Rajasthan

चलती स्कूटी पर गिरा 11 केवी का तार, जिंदा जली शिक्षिका, रुह कंपा देगा यह हादसा

Fri, 11 Dec 2020 04:38 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अनिल पांडेय Updated Fri, 11 Dec 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
School Teacher Electrocuted As High tension Line Falls On Her In Banswara Rajasthan
स्कूटी - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से एक महिला टीचर की बेहद दर्दनाक तरीके से मौत का मामला सामने आया है। यहां 25 वर्षीय महिला टीचर अपनी स्कूटी चलाकर स्कूल जा रही थी, तभी अचानक उसके ऊपर 11KV का बिजली का तार गिर गया। हाई पावर करंट की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा देख कांप गई रुह

बांसवाड़ा जिले के नोगामा क्षेत्र में घटे इस घटना को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई है। घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक एक तेज आवाज के साथ तार सीधे स्कूटी से आ रही महिला पर जा गिरा। जिसके बाद हाई करंट के कारण महिला जिंदा जल गई और मौके पार ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि करंट इतना तेज था कि महिला और उसकी जलकर खाक हो गई। 
विज्ञापन

स्कूल जा रही थी शिक्षिका

महिला की उम्र 25 साल बताई जा रही है जो राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, गणेशपुरा में टीचर हैं। महिला टीचर सुबह करीब 10 बजे स्कूल जा रही थी। अचानक बढ़ी तेज आंधी और बेमौसम हल्की बारिश के वजह से ओवरहैड लाइन का तार टूटकर उस पर जा गिरा। जिसके बाद महिला के बॉडी काफी देर तक गाड़ी समेत जलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने जताई नाराजगी

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने फौरन बिजली ऑफिस फोन करके पावर काटने के लिए कहा, लेकिन 20 मिनट के बाद ही पावर बंद की गई। इसके बाद लोगों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर काफी गुस्सा देखा गया। कुछ महीने पहले इसी क्षेत्र में बिजली का तार गिरने से दो पशुओं की भी मौत हो गई थी। हादसे की सूचना के बाद बागीदौरा चौकी और कलिंजरा थाने से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतका के पिता रणछोड़ पाटीदार को फौरन खबर दी गई। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed