फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   School teacher and Girl caught doing unethical act in Jalore Rajasthan News

Rajasthan: स्कूल के स्टोर रूम में छात्रा के साथ था शिक्षक, बाहर खड़ी थी बहन, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा तो...

Mon, 23 Jan 2023 10:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 23 Jan 2023 10:36 PM IST
सार

स्कूल के स्टोर रूम के बाहर लड़की को खड़ा देखकर गांव वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बच्ची से पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई। जिसके बाद ग्रामीणों ने ताला खोलकर शिक्षक और छात्रा को बाहर निकाला।

विज्ञापन
School teacher and Girl caught doing unethical act in Jalore Rajasthan News
इसी स्टोर रूम में बंद थे टीचर और छात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जालोर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने एक छात्रा और उसकी बहन को छुट्टी के दिन स्कूल बुलाया और फिर स्टोर रूम में घिनौनी काम किया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्हें आरोपी प्रधानाचार्य को पकड़ लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना दुगावा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य वीराराम चौधरी ने एक छात्रा और उसकी बहन को स्कूल बुलाया। आरोपी वीराराम ने दीवार फांद कर स्कूल में प्रवेश किया। वह एक छात्रा को स्कूल के स्टोर रूम में ले गया और उसकी बहन से बाहर से ताला लगवा दिया।  
विज्ञापन




कमरे के बाहर लड़की को खड़ा देखकर गांव वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बच्ची से पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई। जिसके बाद ग्रामीणों ने ताला खोलकर शिक्षक और छात्रा को बाहर निकाला। इस पूरी घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बनाया और फिर स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी कार्यवाहक प्रधानाचार्य वीराराम चौधरी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षक वीराराम चौधरी आए दिन छात्राओं के साथ गलत हरकत करता है। पुलिस को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। ग्रामीणों ने शिक्षक को स्कूल से हटाने की मांग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed