फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Independence Day 2022 1 Crore Students In Jaipur To Set World Record By Singing Patriotic Songs Together

Rajasthan: स्कूलों में एक करोड़ बच्चे कल एक साथ गाएंगे इतने राष्ट्रभक्ति गीत, विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे

Thu, 11 Aug 2022 02:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 11 Aug 2022 02:59 PM IST
सार

कार्यक्रम में करीब 66 हजार सरकारी और 50 हजार प्राइवेट विद्यालयों के कक्षा 9 से 12वीं तक के एक करोड़ से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे। वहीं राज्य स्तरीय कार्यक्रम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन
Independence Day 2022 1 Crore Students In Jaipur To Set World Record By Singing Patriotic Songs Together
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को राजस्थान में एक करोड़ स्कूली बच्चे एक साथ देश भक्ति के गीतों का गायन करेंगे। अगर, आयोजन सफल रहा तो यह एक विश्व रिकॉर्ड बन जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग कल 12 अगस्त को होने वाले इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।   

विज्ञापन


दरअसल, आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के स्कूली बच्चे 12 अगस्त को एक साथ देशभक्ति के गीतों का गायन करेंगे। राज्य, जिला, ब्लॉक और स्कूल स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के करीब एक लाख स्कूलों के एक करोड़ से अधिक बच्चे एक साथ देशभक्ति गीत गाएंगे।  
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल ने बताया कि विद्यार्थियों में देश प्रेम की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कल सुबह 10 बजे एक साथ देश भक्ति गीतों का सामूहिक गायन करवाया जाएगा। स्कूलों के विद्यार्थी एक साथ, एक लय और एक ताल में 6 देशभक्ति गीत गाएंगे। गायन की शुरूआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् और समापन राष्ट्रगान से होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन गोयल ने बताया कि इस कार्यक्रम में करीब 66 हजार सरकारी और 50 हजार प्राइवेट विद्यालयों के कक्षा 9 से 12वीं तक के एक करोड़ से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे। वहीं राज्य स्तरीय कार्यक्रम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में 26 हजार स्कूली बच्चे भी भाग लेंगे। 


वहीं, जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में मंत्री, प्रभारी मंत्री, जिला प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। गोयल ने बताया कि अगर एक करोड़ बच्चों का यह आयोजन सफल रहा तो यह एक विश्व रिकॉर्ड बनेगा। बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed