पांच साल की बच्ची से स्कूल बस के ड्राइवर ने किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जोधपुर में एक स्कूल बस के ड्राइवर का एक सनसनीखेज चेहरा सामने आया है। जहां ड्राइवर ने एक पांच साल की मासूम को अकेला पाकर उसका यौन शोषण किया।
बच्ची की हालत बिगड़ने पर मां उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंची तो उसे सच्चाई का पता चला। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची से बलात्कार किया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर भवानी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला जोधपुर के शिकारगढ़ क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार बच्ची की मां ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार महिला की पांच वर्षीय बेटी शहर के विधा आश्रम स्कूल में रोजाना स्कूल बस से जाती थी।
झाड़ियों में ले जाकर बनाया हवस का शिकार
बीते गुरुवार को उसने स्कूल जाने से इंकार किया तो मां ने उसे समझाकर स्कूल भेज दिया। अगले दिन मासूम ने अपने प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की तो मां उसे लेकर एक डाक्टर के यहां पहुंची।
बच्ची की जांच के बाद डॉक्टर ने जो बताया उसे सुनकर मां के होश उड़ गए। डॉक्टर के अनुसार मासूम से बलात्कार किया गया था, इसकी वजह से उसकी तबियत खराब चल रही थी।
मां ने बच्ची से बात की तो उसने बताया कि उसके स्कूल की बस के ड्राइवर ने कुछ दिन पहले स्कूल की छुट्टी होने पर पार्किंग के निकट झाड़ियों में ले जाकर गलत काम किया था।
स्कूल प्रबंधन ने झाड़ा पल्ला, कहा- ड्राइवर कर्मचारी नहीं
परेशान मां बच्ची को लेकर तभी अस्पताल पहुंची और आरोपी ड्राइवर भवानी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पास्को एक्ट में भी कार्रवाई की गई है।
बच्ची को भी मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस ने स्कूल जाकर घटनास्थल की भी जांच की। वहीं स्कूल के प्रशासिक निदेशक एसके शर्मा ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि आरोपी ड्राइवर उनके स्कूल का कर्मचारी नहीं है।
हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि स्कूल प्रबंधन इस घटना की निंदा करता है और पुलिस के साथ जांच में पूरा सहयोग करेगा।