फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   school bus driver raped a minor girl

पांच साल की बच्ची से स्कूल बस के ड्राइवर ने किया रेप

Tue, 25 Aug 2015 11:10 AM IST
Updated Tue, 25 Aug 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
school bus driver raped a minor girl

राजस्थान के जोधपुर में एक स्कूल बस के ड्राइवर का एक सनसनीखेज चेहरा सामने आया है। जहां ड्राइवर ने एक पांच साल की मासूम को अकेला पाकर उसका यौन शोषण किया।

विज्ञापन


बच्ची की हालत बिगड़ने पर मां उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंची तो उसे सच्चाई का पता चला। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची से बलात्कार किया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर भवानी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला जोधपुर के शिकारगढ़ क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार बच्ची की मां ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार महिला की पांच वर्षीय बेटी शहर के विधा आश्रम स्कूल में रोजाना स्कूल बस से जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़ियों में ले जाकर बनाया हवस का शिकार

school bus driver raped a minor girl

बीते गुरुवार को उसने स्कूल जाने से इंकार किया तो मां ने उसे समझाकर स्कूल भेज दिया। अगले दिन मासूम ने अपने प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की तो मां उसे लेकर एक डाक्टर के यहां पहुंची।

बच्ची की जांच के बाद डॉक्टर ने जो बताया उसे सुनकर मां के होश उड़ गए। डॉक्टर के अनुसार मासूम से बलात्कार किया गया था, इसकी वजह से उसकी तबियत खराब चल रही थी।

मां ने बच्ची से बात की तो उसने बताया कि उसके स्कूल की बस के ड्राइवर ने कुछ दिन पहले स्कूल की छुट्टी होने पर पार्किंग के निकट झाड़ियों में ले जाकर गलत काम किया था।

स्‍कूल प्रबंधन ने झाड़ा पल्ला, कहा- ड्राइवर कर्मचारी नहीं

school bus driver raped a minor girl

परेशान मां बच्ची को लेकर तभी अस्पताल पहुंची और आरोपी ड्राइवर भवानी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पास्को एक्ट में भी कार्रवाई की गई है।

बच्ची को भी मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस ने स्कूल जाकर घटनास्‍थल की भी जांच की। वहीं स्कूल के प्रशासिक निदेशक एसके शर्मा ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि आरोपी ड्राइवर उनके स्कूल का कर्मचारी नहीं है।

हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि स्कूल प्रबंधन इस घटना की निंदा करता है और पुलिस के साथ जांच में पूरा सहयोग करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed