फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   school bus accident in rajsthan

राजस्थान में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर, दस बच्चे मरे

Tue, 30 Jul 2013 12:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 30 Jul 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
school bus accident in rajsthan

राजस्थान में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में दस बच्चों की मौत हो गई और 24 से अधिक बच्चे घायल हो गए। हादसा हनुमानगढ़ के पीलीबंगा इलाके में हुआ।

विज्ञापन



सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस की हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा इलाके में ट्रक से टक्कर हो गई। बस में 25 बच्चे सवार थे, जिनमें 7 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन


थानाधिकारी विष्णु खत्री ने बताया कि गोलूवाला के एक निजी विद्यालय की बस आसपास के गांवों से विद्यार्थियों को लेकर गोलूवाला आने के दौरानसुबह करीब सवा सात बजे विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई जिसमें सात बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन घायलों ने अस्पताल में दम तोड दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि गंभीर रप से घायल 19 बालकों को गंगानगर तथा 8 को हनुमानगढ जंक्शन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से कुछ को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भेज दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने गोलुवाला कैंचिया मार्ग पर रास्ता अवद्ध कर दिया तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed