{"_id":"6a0d69ada1692ee3a30b0809","slug":"movement-of-tiger-ganesh-t-120-on-trinetra-ganesh-parikrama-route-sawai-madhopur-news-c-1-1-noi1439-4302436-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: त्रिनेत्र गणेश परिक्रमा मार्ग पर फिर दिखा बाघ; श्रद्धालुओं का रेस्क्यू; अलर्ट पर वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: त्रिनेत्र गणेश परिक्रमा मार्ग पर फिर दिखा बाघ; श्रद्धालुओं का रेस्क्यू; अलर्ट पर वन विभाग
Wed, 20 May 2026 04:03 PM IST
सवाई ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: सवाई ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 04:03 PM IST
सार
रणथंभौर में त्रिनेत्र गणेश परिक्रमा मार्ग पर टाइगर टी-120 चहलकदमी करता नजर आया। टाइगर मूवमेंट की सूचना मिलते ही वन विभाग ने तुरंत परिक्रमा मार्ग बंद कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
त्रिनेत्र गणेश परिक्रमा मार्ग पर टाइगर मूवमेंट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व के त्रिनेत्र गणेश परिक्रमा मार्ग पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब श्रद्धालुओं को अचानक टाइगर टी-120 गणेश चहलकदमी करता नजर आया। टाइगर को सामने देखकर श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई और लोग कुछ देर के लिए सहम गए।
विज्ञापन
जैसे ही वन विभाग को परिक्रमा मार्ग पर टाइगर की मौजूदगी की सूचना मिली, वनकर्मियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और टाइगर की ट्रैकिंग व मॉनिटरिंग शुरू कर दी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने करीब एक से डेढ़ घंटे तक परिक्रमा मार्ग को बंद कर दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: गिरल श्रमिक आंदोलन: बुधवार को फिर होगी प्रशासन से वार्ता, भाटी बोले- मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक टाइगर टी-120 परिक्रमा मार्ग और आसपास के क्षेत्र में घूमता रहा। श्रद्धालु भी टाइगर के जंगल की ओर लौटने का इंतजार करते रहे। बाद में जब टाइगर वापस जंगल की ओर चला गया, तब वन विभाग ने सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के बाद परिक्रमा मार्ग को दोबारा श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने त्रिनेत्र गणेश की परिक्रमा पूरी की।
गौरतलब है कि त्रिनेत्र गणेश मंदिर का परिक्रमा मार्ग रणथंभौर के जंगल क्षेत्र से होकर गुजरता है, जहां बाघों का मूवमेंट अक्सर बना रहता है। खासकर बुधवार को यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है, ऐसे में वन विभाग के सामने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और टाइगर मॉनिटरिंग की दोहरी चुनौती रहती है।
वन विभाग की सतर्कता के चलते इस पूरे घटनाक्रम में किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। हालांकि टाइगर की मौजूदगी ने श्रद्धालुओं के बीच कुछ समय के लिए दहशत का माहौल जरूर बना दिया।