फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur police arrested six miscreants with illegal weapons

Rajasthan: वारदात से पहले सवाई माधोपुर पुलिस ने छह बदमाश पकड़े, तीन देशी कट्टे और कारतूस बरामद

Thu, 06 Apr 2023 02:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 06 Apr 2023 02:03 PM IST
सार

सवाई माधोपुर पुलिस ने  अवैध हथियारों सहित 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 3 देशी कट्टे और कारतूस बरामद किए गए। खास बात यह है कि गैंग का सरगना सोशल मीडिया पर गैंगस्टर और परिचय कार्ड पर खुदको समाजसेवी लिखता है।

विज्ञापन
Sawai Madhopur police arrested six miscreants with illegal weapons
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिले की कुंडेरा थाना पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई कर अवैध हथियारों समेत 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के सरगना ने अपने आपको सोशल मीडिया पर गैंगस्टर और परिचय कार्ड पर समाजसेवी दर्शा रखा है। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और मादक पदार्थ, अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के विरुद्ध एएसपी हिमांशु शर्मा के सुपर विजन में कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बीती रात थाना कुण्डेरा क्षेत्र में श्यामपुरा मोड पर 5-6 व्यक्तियों द्वारा किसी बड़ी वारदात के लिए प्लानिंग किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना पुलिस ने स्पेशल प्लानिंग बनाकर 6 बदमाशों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने आजाद मीणा पुत्र आशाराम, मंगल मीणा पुत्र राम हेत निवासी-भूरी पहाड़ी थाना कुण्डेरा, इंद्रजीत मीणा पुत्र भागीरथ निवासी-जीनापुर थाना कोतवाली सवाई माधोपुर, देवराज उर्फ़ देवा पुत्र चिरंजीलाल निवासी- बरियारा थाना मलारना डूंगर, सरदार गुर्जर पुत्र दयाराम निवासी-धारोला थाना मित्रपुरा और धनकेश मीणा पुत्र कन्हैयालाल निवासी - डांगड़ा थाना सपोटरा जिला करौली को गिरफ्तार किया है।

सरगना ने दो दर्जन लोगों को बेचे 36 हथियार
इस गिरोह का सरगना आजाद मीणा है। पूछताछ में उसने बताया कि वह सवाई माधोपुर और आसपास के क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई करता है और उसने पिछले 1 साल में करीब 2 दर्जन से ज़्यादा लोगों को 36 अवैध देशी कट्टे और पिस्टल बेचे हैं।

 
सोशल मीडिया पर गैंगस्टर
सोशल मीडिया फेसबुक पर आजाद मीणा ने अपनी प्रोफाइल आजाद भूरी पहाड़ी के नाम से बनाया हुआ है। इस अकाउंट पर अवैध हथियारों के साथ फोटो-वीडियो अपलोड कर रखे हैं।

आईडी कार्ड समाजसेवी का बनाया
थाना पुलिस ने उसके पास से परिचय कार्ड भी बरामद किया है। परिचय कार्ड में आज़ाद मीणा ने समाजसेवी के नाम से अपना कार्ड छपवा रखा है। एसपी अग्रवाला ने बताया कि पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर अपराधियों को महिमामंडित करने वाले और अवैध गतिविधियों में लिप्त बदमाशों पर नजर रख रही है। ऐसी कार्रवाई लगातार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed