फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Old woman dies due to drowning in rainy drain, Civil Defense team takes out dead body

Sawai Madhopur : बरसाती नाले में डूबने से वृद्धा की मौत, सिविल डिफेंस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव

Sun, 08 Sep 2024 07:22 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 08 Sep 2024 07:22 PM IST
सार

जिले के कौशाली गांव में बरसाती नाले में डूबने से एक वृद्धा की मौत हो गई। मौके पर पहुंची सूरवाल थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने वृद्धा का शव नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Old woman dies due to drowning in rainy drain, Civil Defense team takes out dead body
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरवाल थाना क्षेत्र के कौशाली गांव में आज बरसाती नाले में डूबने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम 62 वर्षीय कैलाशी देवी मीणा है। सूचना पर सूरवाल थाना पुलिस सिविल डिफेंस की टीम के साथ मौके पर पहुंची, जहां सिविल डिफेंस की टीम ने बरसाती नाले से महिला के शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कैलाशीदेवी गांव के नाले पर किसी काम से गई थी। इसी के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नाले के गहरे पानी में गिर गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सूरवाल पुलिस सिविल डिफेंस की टीम के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 
विज्ञापन


पानी का बहाव तेज होने के कारण सिविल डिफेंस की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान टीम ने करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्क्त के बाद महिला कैलाशी देवी के शव को नाले से बाहर निकाला और सूरवाल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया ,जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed